रागी सिस्मे लड्डू
 
सामग्री-

 

  • रागी आटा (रोस्टेड)- 1 1/2
  • सफेद तिल (रोस्टेड)- 2 बड़ा चम्मच
  • न्यूट्रिलाइट- 1 बड़ा चम्मच
  • गुड़ पाउडर-3/4 कप
  • कसा बादाम ( रोस्टेड)- 10-20 
  • कसा पिस्ता  (रोस्टेड)- 10-12 
  • इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच

विधि-

1-न्यूट्रिलाइट को एक नॉनस्टिक पैन में गरम करें। इसमें रागी का आटा डालकर तब तक सौंते करें जब तक उसमें खूशबू ना आने लगे।

2-इस आटे में पिघला हुआ गुड़ डालें साथ ही बादाम,पिस्ता इलायची पाउडर,सफेद तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच ेस उतारकर रख दें। 

3-इस मिक्सचर को एक ही आकार में बांटें और लड्डुओं की शक्ल दें। लड्डू तैयार है।

 आटा चकली की रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

आटा चकली 

सामग्री

  • आटा- 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर- 2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • सफेद तिल -2 छोटा चम्मच
  • न्यूट्रीलाइट मेल्टेड- 4 बड़े चम्मच
  • तेल डीप फ्राईंग के लिे तेल

विधि-

1-सबसे पहले स्टीमर में पानी डालकर गरम करें। आटे को मस्कलिन क्लोथ में डालकर पोटली बनाकर रखें। इस पोटली को प्लेट में रखें। और ये प्लेट स्टीमर में रखें और 15 से 20 मिनट के लिए स्टीम होने दें।

 

2-इसे आंच से उतार लें और अच्छी तरह ठंडा करें फिर पोटली खोल लें। आटे की गांठ को अच्छी तरह फोड़ लें और छलनी से छान लें। 

3-इस आटे को ब्रेड मिक्सिंग बाउल में डालें इसमें चिली पाउडर,जीरा पाउडर,नमक,सफेद तिल और न्यूट्रिलाइट डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंदें।

4-कढ़ाही में तेल गरम करे। आटे को चकली प्रेस में रखें इन चकलियों को प्लास्टिक शीट के उपर रखें और तब उसे धीरे से हॉट ऑयल में डालें। चकली को थीमी आंच पर डीप फ्राई तब तक करें जब यह गोल्डन ब्राउन ौर क्रिस्पी ना हो जाए। इसे पेपर नैपकिन पर निकालकर तेल को सुखाकर एयर टाइट कंटेनर में रखें। 

गुलाब जामुन कपकेक्स विद प्रोस्टिंग की रेसिपी  के लिए यहां क्लिक करें

गुलाब जामुन कपकेक्स विद प्रोस्टिंग
 
सामग्री- 
  • आटा- 175 ग्राम
  • कोका पाउडर-30 ग्राम
  • कैस्टर शुगर-185 ग्राम
  • बेकिंग सोडा- 1/2 छोटा चम्मच
  • गुलाब जामुन-75 ग्राम (चॉप्ड)
  • ब्लैक कॉफी -100 मिलीलीटर
  • अंडा- 3
  • छाछ- 120 मिलिलीटर
  • रिफाइंड ऑयल- 210 मिलीलीटर

आइसिंग के लिए 

  • न्यूट्रिलाइट-300 ग्राम
  • आइसिंग शुगर -540 ग्राम
  • कंडेस्ड मिल्क- 3 बड़ा चम्मच
  • चॉकलेट बार- 500 ग्राम 

विधि-

1-18 डिग्री से.अवन को प्रीहीट करें। अब मिक्सिंग बाउल में आटा,कैस्टर शुगर,कोका पाउडर,बेकिंग सोडा,गुलाब जामुन को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं और रख दें। 

2-एक दूसरे बाउल में ब्लैक कॉफी,अंडे,छाछ और तेल डालकर अच्छी तरह फेंटें।इसमें ड्राई सामग्री और भीगी सामग्री को मिलकर बेटर बनाएं।

3-अब कप केक मोल्ड लेकर इसमें बेटर डालें। मोल्ड को बांध दें ताकि हवा ना जाए। इसे 15 से 20 मिनट तक बेक करें। फिर रुम टैमपरेचर में लाएं। 

4-मिक्सिंग बाउल के सॉफ्ट न्यूट्रिलाइट डालकर ब्लैंड करें अब इसमें आइसिंग शुगर को तीन पार्ट में डालकर फेंट लें ताकि फ्लपी हो जाए।

5-इसमें कंडेस्ड मिल्क डालकर दोबारा ब्लैंड करें। अब फ्रोस्टिंग के लिए एक नोजल वाली पिपिंग बैग लें। इसमें कपकेक्स लेकर उसके उपर बटर डालें फिर चॉकलेट बार चॉप करें। फिर सर्व करें। 

करारी सेव

सामग्री 

  • न्यूट्रिलाइट- 1-1/2 कप
  • बेसन-2 कप
  • फ्राईंग के लिए तेल और चिकनाई के लिए तेल
  • नमक- स्वादानुसार
  • हींग- 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच

विधि- चकली प्रेस में थोड़े से ऑयल लगाकर चिकना करें और सेव को अटैच करें।

कढ़ाही में तेल गरम करें। अब बेसन,नमक,हींग,हल्दी पाउडर,जीरा पाउडर और धनिया पाउडर को कटोरे में डालकर मिलाएं।

 

माइक्रोवेव में न्यूट्रिलाइट मेल्ट करें। अब इसे आटे मिक्सचर के साथ थोड़ा सा पानी डालकर टाइट गूंद लें। 

अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करें और आटा लेकर चकली में भरें । 

आटे को दबाकर स्ट्रीप्स निकालकर गर्म तेल में धीमी आंच पर तब तक डीप फ्राई करें जब तक की वो कुरकुरा ना हो जाए। अब इसे पेपर नैपकिन पर निकालकर तेल सुखाकर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें। और सर्व करें।

ऐसे ही कुछ और रेसिपीज़ पढ़ें-

छोटी दीवाली पर ऐसा हो आपके पूरे दिन का टेस्टी मेन्यू

इस दीवाली करें पूरे दिन का मेन्यू प्लान

फेस्टिवल पर ट्राई करें ये लो कैलोरी इंडियन ट्विस्टेड मिठाइयां