इनसे विटामन ए की पूर्ति होती है। बीटाकेरोटिन बच्चे की कोशिकाओं, स्वास्थ्य त्वचा, हड्डियों व आंखों के लिए फायदेमंद है। हरी पत्तेदार सब्जियों व पीले फलों में विटामिन ई,राइबोफ्लोबिन, दूसरे विटामिन ‘बी, अनेक खनिज लवण, रोगों से लड़ने वाले फोटो कैमिकल व रेशा पाया जाता है। निम्नलिखित सूची से आपको इनकी पूरी जानकारी मिल सकती है। सब्जियां पसंद न करने वालों को यह जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ ब्रोकली और पालक ही विटामिन ‘ए’ का एकमात्र स्रोत नहीं हैं। सूखी खुबानी, पीले आडू कैंटालोप और आम में भी विटामिन ‘ए’ की भरपूर मात्रा होती है। अपनी मनपसंद सब्जियों का रस पीने की इच्छा रखने वालों को जान कर खुशी होगी कि वे हरी व पीली सब्जियों की हर रोज की खुराक में एक गिलास सब्जियों का रस,एक कटोरा गाजर का सूप या आम स्मूदी ले सकते हैं।

दिन में तीन से चार बार खाने की कोशिश करें। इनमें से कुछ कच्चा भी खाएं ताकि रेशेदार पदार्थ भी मिल सकें। याद रखें कि इनमें से कई खाद्य पदार्थ विटामिन ‘सी’ की कमी भी पूरी करते हैं।

1/8 कैंटालोप (1/2 कप क्यूव)

2 बड़ी ताजी या 6 सूखी खुबानी

1/2 मध्यम आकार का आम

1/4 मध्यम आकार का पपीता

1 बड़ा नेक्टेराइन या पीला आडू

3/4 कप गुलाबी ग्रेपफ्रूट का रस

1 गुलाबी या लाल ग्रेपफ्रूट

1 क्लेमेंटाइन

1/2 गाजर (1/4 कप कद्दूकस)

1/2 कप कच्चे या पके हरी गोभी(ब्रोकली) के टुकड़े

1 कॉलेस्ला

1/4 कप पके स्विस कार्ड

1 कप पैक्ड हरी पत्तेदार सलाद

1 पैक्ड कप ताजी पालक या 1/2 कप पकी हुई

1/4 कप पकी हुई विंटर सूंवश

1/2 छोटी शकरकंदी

2 मध्यम आकार के टमाटर

1 मध्यम आकार की लाल शिमला मिर्च

1/4 कप कटी अजमोद (पार्सले)

ये भी पढ़ें-

गर्भवती महिला दिन में तीन बार प्रोटीन आहार लें

गर्भवती महिलाओं के लिए हर रोज़ दिन में चार बार कैल्शियम आहार जरुरी

प्रेगनेंसी के दौरान शाकाहारी भोजन आवश्यक है

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।