“मुझे डर है कि मैं प्रसव दे दौरान कोई गड़बड़ कर बैठूंगी । “

चूँकि अभी आप उन हालातों में नहीं हैं इसलिए चीखने चिल्लाने, रोने या फिर कुछ गड़बड़ करने की सोच से भी डर लगता है लेकिन एक प्रसव शुरू हो गया तो यह बात आपके दिमाग में नहीं आएगी। आपके कमरे में जो भी नर्स या सहायक होंगे, उन्होंने सबकुछ पहले देख रखा है. वे जानते हैं कि स्त्रियाँ इस अवस्था में कैसा व्यवहार करती हैं। यदि आप खुलकर अपने मन के भाव प्रकट करना चाहती हैं तो खोलकर चीखिये लेकिन यदि आपको चुप रहकर तकलीफ झेलनी आती है तो जरूरी नहीं कि आप दूसरों की देखादेखी हाय तौबा मचाएं।