Potato Benefits
Potato Benefits


Potato Benefits: आलू-कचालू बेटा कहां गए थे…
आलू बोला मुझको खा लो…

ये कविताएं आपने बचपन में जरूर सुनी होंगी और आज भी अगर देखें तो आलू को लेकर कई कविताएं हैं जो छुटपन से ही सिखाई जाती हैं। इसके पीछे शायद यही वैज्ञानिक पहलू रहता है कि आलू बच्चों की पसंदीदा सब्जी होने के कारण वो कविता जल्दी याद कर लेंगे। भले ही इसके पीछे वैज्ञानिक पहलू जो भी हो, इसमें कोई दोराय नहीं है कि आलू बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी बेहुत पसंद होता है और इसके बिना तो खाना अधूरा-सा लगता है। इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा भी कहा जाता है।

Potato Benefits
Potato Benefits

असल में आलू सिर्फ भारतीय खाने में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी है। हालांकि हमारे देश में आलू की पैदावार बड़े पैमाने पर होती है। लेकिन एंडीज, स्पेन ओर बोलिविया में शीर्ष स्थान पर मानी जाती है। गौरतलब है कि आलू की खेती सबसे पहले तकरीबन 7 हजार साल पहले मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में मानी जाती है। यहीं से इसकी फसल दूसरे देशों में गई। आलू ऐसा खाद्य पदार्थ है जो हर मौसम में उपलब्ध होता है और इसे अन्य कई सब्जियों के साथ मिलाकर भी पकाया जाता है। अपने पोषक तत्वों और सामर्थ्य की वजह से आलू हमारे देश में भी सदियों से प्रचलन में है। हाल ही में फूड टॉक इंडिया द्वारा देश के कुछ राज्यों में किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों को देखें तो भारत में रहने वाले लगभग 65 प्रतिशत लोग आलू खाना पसंद करते हैं। 15 से 40 साल तक के लोगों में 51 प्रतिशत लोग रोजाना आलू खाते हैं। 73 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे भुना हुआ आलू खाना पसंद करते हैं। जबकि वजन के प्रति सजग लोग कार्बोहाइड्रेट रिच होने के कारण आलू खाने से बचते हैं।

कई तरह से खाया जाता है आलू

आलू (पोटैटो) का वानस्पतिक नाम सोलेनम ट्यूबरोसम है। रंग और आकार के आधार पर आलू कई तरह के होते हैं- सफेद, पीला, लाल, बैंगनी, रसेट भूरा। आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही खाना पसंद करते हैं। आलू को सब्जी, स्नैक्स, सूप या उबालकर कई तरह की डिशेज़ तैयार की जा सकती हैं। जिसमें आलू की सूखी सब्ज़ी, आलू की करी, उबले हुए आलू, मैश्ड पोटैटो, बिरयानी में आलू, आलू के पराठे आदि शामिल हैं।

सही तरीके से खाने पर हेल्दी होता है आलू

वर्तमान में पाक-कला की बदौलत इसे अनहेल्दी माना जाता है जिसे खाने से मोटापा बढ़ने और डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इसे फ्रेंच फ्राईज़ या चिप्स के रूप में खाना अनहेल्दी है। आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों को अगर सही तरीके से खाया जाए तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आलू में कई पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी के जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल साइंस के रिसर्च के मुताबिक अगर आप हर दिन आलू को सही तरीके से खाते हैं, तो आप हेल्दी और फिट बने रह सकते हैं। चार या उससे कम सफेद आलू या मीठा आलू खाने से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।

आलू खाने के फायदे

सेहत के लिहाज से भी आलू को कई प्रकार से लाभकारी माना जाता है-

  • हृदय को रखे स्वस्थ: आलू में विटामिन-बी और सी के अतरिक्त ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन जैसे कैरोटेनॉयड्स और पोटेशियम पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखें में मददगार साबित होते हैं।
  • हड्डियों को बनाए मजबूत: हड्डियों की मजबूती और विकास के लिए कैल्शियम का सेवन बहुत जरुरी होता है, जो आलू में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित: आलू में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
  • पाचन को रखें ठीक: आलू में विटामिन-बी और नियासिन (विटामिन बी-3) तत्व मौजूद होते हैं जो गैस की परेशानी से छुटकारा दिला सकते है। आपको गैस या पेट दर्द की शिकायत है तो आप आलू का सेवन करना फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर बाउल मूवमेंट को सही रखने में मदद करता है। पाचन तंत्र सही रहता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। आलू में मौजूद एमिलेज स्टार्च प्रोबायोटिक की तरह काम करता है जो आंतों में गुड बैक्टीरिया पनपने में मदद करता है। न्यूट्रीशियन एंड डायबिटीज स्टडी से पता चला है कि स्टार्च ब्लड शुगर रिस्पांस को कम करता है और इंसुलिन रजिस्टेंस को सही करता है। इसके साथ ही कोलन कैंसर से भी बचाव करने में मदद करता है
  • वजन करे कम: कुछ लोगों का मानना है कि आलू खाने से मोटापा बढ़ता है लेकिन ऐसा नहीं है ।आलू में अच्छी खासी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास कराता है, जिससे बार-बार खाने से और अधिक कैलोरी लेने से बच सकते हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाए: आलू में मौजूद विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी बूस्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आलू को नियमित रूप और उचित मात्रा में खाने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने सहायता मिल सकती है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद: आलू स्किन के लिए बेहद असरदार है। इसके उपयोग से झुर्रियों, काले धब्बे, सनबर्न, डार्क सर्कल और सूजी आंखें, सूखी त्वचा, चमकती त्वचा के लिए, कोलेजन आदि परेशानियों को राहत मिल सकती है। आलू में विटामिन-सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के ऊतकों को पोषण देने का काम करते हैं जिससे त्वचा में निखार आता है। अगर आपको एलर्जी के कारण दाद-खाज खुजली की परेशानी हो जाती है तो आप कच्चे आलू को काटकर लगाने से दाद-खाज खुजली में फायदेमंद है।
  • सूजन करे कम: एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहयता कर सकते है। आलू या आलू के छिलके को सूजन वाले स्थान पर लगाने से आराम मिल सकता है।

आलू खाने के नुकसान

Potato Benefits
Potato Benefits

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, वैसे तो आलू खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, पर इसका अधिक सेवन पेट में सूजन, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके अलावा आलू में कार्बोहाइड्रेट काफी मात्रा में पाया जाता है। अधिक सेवन करने से कैलोरी मात्रा बढ़ सकती है जिससे वजन बढ़ सकता है।

आलू के अधिक सेवन के कारण कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाती है जिसके कारण उच्च रक्तचाप या इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याओं का जोखिम भी हो सकता है। साथ ही आलू में हाई ग्लिसेमिक खाद्य पदार्थ पाया जाता हो जल्दी पचता नहीं है और ब्लड शुगर बढ़ने का जोखिम बना रहता है। इसलिए हमेशा संयमित मात्रा में ही आलू का सेवन किया जाना चाहिए।

(डॉ चेतना बंसल, न्यूट्रीशियनिस्ट, अपोलो मेडिक्स अस्पताल, लखनऊ)