Oil Pulling Therapy: हर कोई चाहता है कि जब वो मुस्कुराएं तो उसके दांत सफेद नजर आएं। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं होता। टूथपेसट की मदद से दांत साफ तो हो जाते हैं लेकिन दूध जैसे दांतों बस ख्यालों तक ही सीमित रह पाते हैं। हालांकि अब ओरल हाइजीन को लेकर बहुत ज्यादा अवेयरनेस आ रही है। कुछ लोग सुबह के साथ-साथ रात को सोने से पहले भी ब्रश करते हैं, कुछ लोग थोड़ा अधिक जागरूक होते हैं और जीभ को टंग क्लीनर से भी साफ करते हैं। लेकिन अगर आप ओरल हाइजीन में खुद को और भी अपग्रेड करना चाहते है तो ऑयल पुलिंग को अपने रुटीन में शामिल करें।
ऑयल पुलिंग क्या है?

सबसे पहले बात आती है कि आखिर यह ऑयल पुलिंग है क्या? दरअसल यह मुंह साफ करने की एक भारतीय तकनीक है। इसे आयुर्वेद में कैवलग्रह भी कहा जाता है। इसकी मदद से सांसों की बदबू, दांतों की सड़न, कमजोर मसूड़े और मसूड़ों से खून आना ठीक किया जा सकता है। इससे पीले दांत सफेद हो जाते हैं और बैक्टीरिया खत्म होने से दांतों की उम्र बढ़ जाती है। ऑयल पुलिंग का एक प्रकार गंडूषा है। फर्क सिर्फ इतना है कि गंडूषा में मुंह को पूरा तेल से भरना होता है और थोड़ी देर बाद थूकना होता है, लेकिन ऑयल पुलिंग में, केवल 1 या 2 बड़े चम्मच तेल को अपने मुंह में चारों तरफ घुमाना होता है। इस तकनीक के लिए तिल का तेल सबसे अच्छा है, लेकिन आप चाहें तो नारियल तेल और सूरजमुखी जैसे तेलों का भी उपयोग कर सकते हैं।
ऑयल पुलिंग कब और कैसे करें?
ऑयल पुलिंग करने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। इसे कुछ भी खाने-पीने से पहले और यहां तक कि अपने दांतों को ब्रश करने से पहले भी करें, ताकि रात भर में मुंह में पैदा होने वाले बैक्टीरिया को दूर किया जा सके। सबसे पहले मुंह में दो चम्मच तेल डालें। आप इसकी शुरुआत बहुत कम तेल के साथ भी कर सकते हैं। इस तेल को लेकर मुंह में 10-15 मिनट तक घुमाएं। शुरुआती दिनों में लोग सिर्फ 2-3 मिनट ही तक ही कर पाते हैं। आप धीरे-धीरे समय भी बढ़ाएं। इस तकनीक से आपके मुंह में मौजूद सभी प्रकार के बैक्टीरिय तेल के साथ आसानी से बाहर निकल जाएंगे। इसके तुरंत बाद अपने दांतों को ब्रश करें और मुंह को साफ करें।
सेलिब्रिटीज भी करते हैं ऑयल पुलिंग

अगर हम सेलिब्रेटीज की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ऑयल पुलिंग कर रही हैं। वह नारियल के तेल के साथ ऐसा करती हैं। वहीं अनुष्का और प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को बताया कि ओरल हाइजीन के लिए वह इस तकनीक को फॉलो करती हैं।
ऑयल पुलिंग के फायदे
अगर आप रोजाना ऑयल पुलिंग करते हैं तो मजबूत, सुंदर और चमकदार दांत तो एक हफ्ते में ही आपको नजर आने लगेंगे। इसके अलावा आपके मुंह की भी यह अच्छी एक्सरसाइज है। जिससे चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और त्वचा चमकदार बनेगी। यह आपको यंग दिखाने में मददगार है। आपको माइग्रेन और आंखों की कमजोरी की समस्या को दूर करेगा। अगर आपकी सांस में बदबू आती है तो यह समस्या भी इससे दूर हो जाएगी।
कुछ सावधानियां भी हैं जरुरी
इसे वॉशबेसिन में न थूकें, इसे पॉलिथन में स्पिट करके डस्टबिन में डालें। इस तेल को गलती से निगले नहीं। इसमें बहुत बैक्टरिया हो जाते हैं। जो तेल आप इस्तेमाल कर रहे हों वह ऑर्गेनिक हो। अगर आप कोल्हू का ताजा निकला हुआ तेल ले सकते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। बाजार में मिलने वाला हेयर ऑयल इस तकनीक के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। अगर आपको किसी खास किस्म के तेल से एलर्जी है तो उसका उपयोग ऑयल पुलिंग में बिल्कुल न करें। आप इस बात को याद रखें कि बहुत जल्दी में इस एक्सरसाइज को न करें। सिर्फ इस एक्सरसाइज की बात नहीं है कोई भी क्रिया तभी फायदा करती है जब आप उसे आराम से रिलेक्स होकर करते हैं।
अगर रहती है याद नहीं रहने की परेशानी
अगर आप भी उनमें से हैं जिन्हें याद नहीं रहने का मसला रहता है तो यह तकनीक आपके लिए बहुत अच्छी है। आपको पता चलेगा कि आप जो चीजों को रखकर भूल जाते हैं या आप महसूस कर रहे हैं कि समय के साथ बहुत ही कम उम्र मेे ही आपकी याद रखने की क्षमता कम होती जा रही है तो ऑयल पुलिंग इस समस्या के लिए कारगर है। इसे करने के बाद आपको अपने अंदर एक ताजगी सी महसूस होगी।