रोटी बनाते हुए इन चीजों को कभी न करें इग्नोर नहीं तो परिवार की सेहत पर पड़ेगा असर
हम जाने अनजाने में रोटी बनाने में कई तरह की छोटी मोटी गलतियाँ कर बैठते है जो हमारे परिवारवालों के सेहत पर असर करती है। चलिए आज हम आपको बताते है कि आटा गूंथने से लेकर रोटी सेंकने तक में किन गलतियों से बचना चाहिए। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि रोटी बनाने का सही तरीका क्या है?
Roti Making Mistakes: भारतीय घरों में रोटी सबसे खास व्यंजन में से एक है। सुबह हो या शाम सभी घरों में खाने की थाली में सब्जी, दाल, चावल और सलाद के साथ अगर रोटी न हो तो खाना अधुरा माना जाता है। स्वाद के लिए हम भले ही कई तरह की सब्जियां और दाल के मज़े लें लेकिन रोटी के बिना पेट और खाना अधुरा ही रहता है। खाना बनाते समय हम इस बात का पूरा ध्यान रखते है कि स्वाद के साथ साथ परिवारवालों की सेहत भी अच्छी बनी रहें लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में रोटी बनाने में कई तरह की छोटी मोटी गलतियाँ कर बैठते है जो हमारे परिवारवालों के सेहत पर असर करती है। चलिए आज हम आपको बताते है कि आटा गूंथने से लेकर रोटी सेंकने तक में किन गलतियों से बचना चाहिए। इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि रोटी बनाने का सही तरीका क्या है?
Also read : पथरी की समस्या से है परेशान, तो इन फूड्स से बना लें दूरी
आटा गूंथने के तुरंत बाद कभी न बनाएं रोटी

ज्यादातर लोग आटा गूंथने के तुरंत बाद ही रोटी सेंकने लगते है जो सेहत को नुक्सान पहुंचाता है और रोटी भी अच्छी नहीं बनती। देखा जाए तो दादी नानी भी हमेशा से ही आटे को गूंथने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ देती थी और फिर उसके बाद रोटी सेंकती थी। ऐसा करने से रोटी मुलायम और अच्छी बनती है जो स्वस्थ के लिए भी अच्छी होती है।
लोहे के तवे का करें इस्तेमाल

आज के समय में लोग नॉन स्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे है। रोटी हमेशा लोहे के तवे पर ही बनानी चाहिए। लोहे के तवे पर रोटी बनाने से रोटी में आयरन के गुण मिल जाते है जो स्वास्थ के लिए भी फायेदेमंद है। नॉन स्टिक पर रोटी बनाने से लोहे के तवे से मिलने वाले सभी गुण समाप्त हो जाते है।
रोटी बनाने के लिए एक ही तरह के अनाज का करें इस्तेमाल
कई लोग आटा पिसवाते समय कई तरह के आनाज को मिला लेते है। कई सारे अनाज को मिलाकर रोटी नहीं खाना चाहिए इससे पेट में कई तरह की दिक्कत शुरू हो जाती है और डाइजेशन में भी दिक्कत होती है। आप हमेशा गेहूं के अनाज को लाकर चक्की पर पिसवाकर ही उसकी रोटी खाएं। पैकबंद आटे का इस्तेमाल करने से बचे ये सेहत पर कई तरह के नुक्सान करता है।
एल्युमिनियम फॉयल में रोटी रखने से बचे

रोटी को ताज़ा रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल में रोटी को रखा जाता है। अगर आप भी ऐसा कर रहे है तो कभी भी गर्मा गरम रोटी को एल्युमिनियम फॉयल में न लपेटे। गर्म रोटियों को जब एल्युमिनियम फॉयल में लपेटा जाता है तो फॉयल के बारीक कण रोटी में चिपक जाते है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। रोटी को फॉयल में रखने से पहले आप पहले रोटी को थोड़ी देर के लिए किसी कपड़े में रखे और उसके बाद फॉयल में लपेटे। इसी के साथ आप फॉयल की जगह पर बटर पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते है इससे आपको कोई नुक्सान नहीं होता।
