बालकनी में इस दिशा में लगाए झूला, मिलेगी सफलता: Vastu Tips
outdoor swing vastu tips

बालकनी में इस दिशा में लगाए झूला, मिलेगी सफलता: Vastu Tips

बालकनी में झूला लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जो वास्तु के हिसाब से सकारात्म या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Vastu Tips: बालकनी, घर की वो जगह है जहां आप अपनी छुट्टी और आराम का मजा लेते हैं। जब आप अपनी बालकनी को सजाते है, तो आप उस वो हर चीज रखते है जिससे वो खूबसूरत लगे। उन्हीं चीजों में से एक है बालकनी में लगा झूला। पेड़ पौधों के बीच लगा झूला और चारों तरफ से खुली बालकनी से दिखते खूबसूरत नजारे मन को आनंनद से भर देते है। आसतौर से बारिश के मौसम में झूले पर बैठना सभी को अच्छा लगता है। बालकनी में झूला लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जो वास्तु के हिसाब से सकारात्म या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

Also read: इन आसान तरीकों से घर पर उगाएं करी पत्ते का पौधा

Vastu Tips
Swing

लेकिन क्या आपको पता है झूला लगाने की भी एक सही दिशा होती है। बालकनी में लगा झूला एक अलग आकर्षण देता है। फिर चाहे आप लोहे का झूला लगाए, बेत का झूला या फिर लकड़ी का हर तरह का झूला बालकनी की सुंदरता को दुगना कर देता है। हम बात करेंगे बालकनी में झूला किस दिशा में लगाएं। क्या है सही दिशा के चयन के फायदे के बारे में

अक्सर लोगों को अपने घर में झूला या फिर स्विंग चेयर रखने का शौक होता है, जिस पर बैठकर आप एक अलग पॉजिटिविटी को महसूस कर सकते है। आप झूला लगाते वक्त कुछ आसान वास्तु टिप्स फोलो कर सकते है। वैसे तो वास्तु के हिसाब से घर में झूला लगाना शुभ होता है।इसलिए, बालकनी में झूला ऐसा लगाएं की झूलते वक्त झूला पूर्व से पश्चिम दिशा की तरफ झूले। क्योंकि घर की पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा में सुबह और दोपहर की धूप आती है जो हमारे लिए फायदेमंद साबित होती है। साथ ही सकारात्मक उर्जा लाती है।ऐसे में झूला लगाते समय इन दिशाओं का ध्यान रखना महत्वपूर्ण होता है।

Wooden Hanging
Wooden Hanging

वास्तु के मुताबिक घर में लकड़ी का झूला लगाना अच्छा होता है। लकड़ी का झूला लगाने से घर में धन रुकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। बालकनी में झूला लगाने के और भी कुछ फायदे हैं। इससे आपकी बालकनी में अधिक खाली जगह बचती है, जिससे आप उसे अधिक उपयोगी बना सकते हैं। इसके साथ ही, झूला आपके बालकनी को अधिक आरामदायक बनाता है, जिससे आप अपनी सुबह की चाय का आनंद लेते हुए समय बिता सकते हैं। ध्यान रखें कि बालकनी में झूला लगाने के लिए मोटे ना टूटने वाले एंकर का उपयोग करें। इससे झूला की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और आपको उसमें बेहतर अनुभव मिलता है।

Metal Jhoola
Metal Jhoola

 बालकनी में झूला लगाना एक शानदार ऑप्शन है। परंतु, उसे सही दिशा में लगाना भी जरूरी है। अधिकतर मामलों में, पूर्व दिशा में झूला लगाना उत्तम होता है, क्योंकि यह सुबह के समय आपको सूर्य की किरणों का लाभ देता है और आपको एक उज्ज्वल और खुशहाल अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, बालकनी में झूला लगाने से आपकी बालकनी को अधिक स्वाभाविक और आरामदायक बनाया जा सकता है। इसलिए, अब आप अपने बालकनी में झूला लगाने के लिए तैयार हैं, और उसे सही दिशा में लगाने के बारे में भी सजग हैं।