नेवी बीन्स के लाभ और उन्हें कैसे पकाएं?: Navy Beans Benefits
Navy Beans Benefits

Navy Beans Benefits: नेवी बीन्स अपने स्मूद टेक्सचर के लिए जानी जाती हैं। इनका बाकी की दाल और फलियों से काफी अलग टेक्सचर और रंग होता है। यह सफेद रंग की बीन्स होती हैं। इनमें बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं इसलिए इनका सेवन करने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इनका सेवन करने से दिल की बीमारियों का रिस्क कम हो सकता है, एनर्जी का लेवल बढ़ सकता है, याददाश्त तेज हो सकती है और डायबिटीज़ की मैनेजमेंट में भी यह लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। आइए जान लेते हैं नेवी बीन्स का सेवन करने से आपको कौन कौन से स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। 

नेवी बीन्स के लाभ

  • नेवी बीन्स में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन बी1 जैसे पोषक तत्व होते हैं।
  • वे ऊर्जा बढ़ाने, याददाश्त में सुधार और वजन घटाने में सहायता करते हैं।
  • नेवी बीन्स त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करती है और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करती है।
  • वे रक्त शर्करा के स्तर को भी प्रबंधित कर सकते हैं और हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं।

दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है

इनका सेवन करने से शरीर में एचडीएल लेवल बढ़ता है जो शरीर के लिए लाभदायक कोलेस्ट्रॉल होता है। नेवी बीन्स में मौजूद फोलेट होमो सिस्टीन लेवल को कम करता है। इस लेवल के शरीर में बढ़ने के कारण दिल की बीमारियों का रिस्क भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इनमें मैग्नीशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में सहायक है। 

एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक 

Navy Beans Benefits
Navy Beans Benefits for Energy

नेवी बीन्स में मौजूद फोलेट एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक होता है। नेवी बीन्स में फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है जो खाने को एनर्जी में तब्दील करने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको कभी थकान महसूस होती है या फिर एनर्जी कम महसूस होती है तो आप नेवी बीन्स का सेवन कर सकते हैं। 

याददाश्त तेज करने में सहायक

boosts memory
boosts memory

नेवी बीन्स में होने वाला फोलेट दिमाग के लिए भी काफी लाभदायक होता है। यह हमारी मेमोरी के लिए काफी लाभदायक होती हैं। इनमें विटामिन बी 1 भी होता है जो कॉग्निटिव फंक्शन के लिए लाभदायक होता है। यह विटामिन एसेटिलकोलिन के सिंथेसिस के लिए जरूरी होता है। यह एक न्यूरो ट्रांसमीटर होता है। इसकी कमी के कारण अल्जाइमर जैसी बीमारी का रिस्क बढ़ सकता है। 

डायबिटीज में है सहायक

नेवी बीन्स डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत लाभदायक होती है। डायबिटीज के मरीजों को इनका सेवन करने से दो तरह से लाभ पहुंच सकता है। पहला तो इनमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है और दूसरा इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है। यह डायबिटीज के मरीजों की थकान कम करने में भी सहायक होती हैं। 

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने में लाभदायक
Anjeer For Weight Loss

नेवी बीन्स में फाइबर होता है जो आपका पेट एक लंबे समय तक के लिए भरे रखता है। इसलिए यह बीन्स वजन कम करने में भी लाभदायक होती हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और रेसिस्टेंट स्टार्च आपके पाचन तंत्र के लिए सहायक होता है। इनका सेवन करने से आपके मेटाबॉलिज्म को भी मदद मिलती है। यह आपकी भूख कंट्रोल करने में बहुत ही लाभदायक है।

कैसे बनाएं नेवी बीन्स को? 

  • इन्हें प्रयोग करने से पहले अच्छे से भिगो कर रख लें।
  • पूरी रात भीगे ही रहने दें।
  • इसके बाद इन्हें एक घंटे तक पकाएं।
  • एक कप बीन्स के लिए तीन कप पानी का प्रयोग कर सकते हैं।
  • उबालने वाले पानी में आप कुछ खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, लौंग, इलाइची आदि भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद तड़का लगा कर या तो इनकी सब्जी बनाई जा सकती है या फिर आप इसे एक सूप के रूप में भी पी सकते हैं। 
  • तो यह थे नेवी बीन्स का सेवन करने से मिलने वाले कुछ फायदे। अगर आप इन्हें अपनी डाइट में एड करते हैं तो काफी सारा पोषण प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी देखें-कैंसर और कई खतरनाक रोगों से बचा सकता है तरबूज, रिसर्च ने किया प्रूफ: Health Benefit of Watermelon

FAQ | क्या आप जानते हैं

बहुत अधिक नेवी बीन्स खाने से क्या दुष्प्रभाव होते हैं?

चूंकि नेवी बीन्स फाइबर से भरपूर होती हैं, इसलिए इन्हें बहुत अधिक खाने से ऐंठन हो सकती है – क्योंकि फाइबर आंत में अपचित रह जाता है। ये फलियाँ पेट फूलना, दस्त और कब्ज का कारण भी बन सकती हैं।

आप एक दिन में कितनी नेवी बीन्स खा सकते हैं?

लगभग आधा कप फलियाँ खाना पर्याप्त होगा। अधिक नहीं।

नेवी बीन्स का अच्छा विकल्प क्या है?

आप नेवी बीन्स को किसी अन्य सफेद बीन्स से बदल सकते हैं। इनमें फ़्लैगियोलेट्स, सफ़ेद किडनी बीन्स, ग्रेट नॉर्दर्न बीन्स और कैनेलिनी बीन्स शामिल हैं।

क्या आप कच्ची नेवी बीन्स खा सकते हैं?

नहीं। बीन्स में लेक्टिन होते हैं, और जब बीन्स कच्ची या अधपकी होती हैं तो ये जहरीले होते हैं।

आप नेवी बीन्स कहां से खरीद सकते हैं?

आप इन्हें अपने नजदीकी सुपरमार्केट से या ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

क्या नेवी बीन्स सूजनरोधी हैं?

हां, बीन्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले फेनोलिक यौगिक होते हैं जो कोलोनिक सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

क्या नेवी बीन्स आपके लीवर के लिए अच्छी हैं?

हाँ। बीन का सेवन नॉनअल्कोहलिक फैटी लीवर के कम जोखिम से जुड़ा हुआ है ।

क्या नेवी बीन्स में एस्ट्रोजन होता है?

वर्तमान में ऐसे सबूतों की कमी है जो बताते हैं कि नेवी बीन्स में एस्ट्रोजन होता है।

कौन अधिक स्वास्थ्यवर्धक है: नेवी बीन्स या किडनी बीन्स?

नेवी बीन्स और किडनी बीन्स आम बीन (फेज़ियोलस वल्गरिस) की किस्में हैं। इसलिए, दोनों फलियों का पोषण समान है और इन्हें एक-दूसरे से बदला जा सकता है

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...