Mint Leaves Benefits: पुदीने की पत्तियां अपनी खुशबू के लिए जानी जाती हैं। इनका महक काफी लुभावनी होती हैं। ताजगी से भरी ये पत्तियां गर्मी के इस मौसम में भी आपको हेल्दी और रिफ्रेश रखने का काम करती हैं। गर्मियों के मौसम में आपकी मम्मी ने भी जरूर आपको लू से बचाने के लिए पुदीने का रस जरूर पिलाया होगा। इसका फ्लेवर काफी अच्छा होता है।
यह भी देखें-मेनोपॉज से जुड़े इन मिथ्स पर कहीं आप भी तो नहीं कर बैठी हैं भरोसा, जान लें सच्चाई: Menopause Myths
ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत ही गुणकारी माना जाता है। पुदीने में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। ये पेट दर्द, सिर दर्द और ब्लोटिंग जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पुदीने के पत्ते के फायदों के बारे में बताएंगे।
पुदीने के पत्ते के गुण

पुदीने के पत्तों में फेनोलिक एसिड, ट्राइटरपिन, फ्लेनोवोइड, कैरोटीनॉयड जैसे जरूरी गुण पाए जाते है। इसका इस्तेमाल सदियों से जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता है। मिंट लीव्स ऑयल का इस्तेमाल भी कई तरीकों से किया जा सकता है।
पाचन को सुधारे
पुदीने का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अंदर एंटी इंफलामेंटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट में दर्द और सूजन की समस्या से राहत दिलाते हैं। इसके पत्तों से निकलने वाला रस आपकी पाचन क्रिया को दुरूस्त करता है। इसके सेवन से पेट की गर्मी भी दूर होती है।
खांसी जुकाम रखे दूर

बदलते मौसम के साथ खांसी जुकाम की समस्या काफी आम होती है। पुदीने के पत्तों में पाया जाने वाला मेन्थॅाल खांसी जुकाम की समस्या को दूर करता है। इसके साथ ही पुदीने के पत्तों के रस को पानी में मिलाकर उसके गरारे करने से बलगम की समस्या से भी राहत मिलती है।
सांसों की बदबू को दूर करें
पुदीने के पत्तों में फ्रेशनेस के गुण पाए जाते हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर मिंट का सेवन करने से मुंह और सांसों की बदबू की समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से मुंह के बैक्टीरिया को रोकने में मदद मिलती है। सांसों की गंदी बदबू को दूर करने का ये एक नेचुरल तरीका है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

पुदीना में विटामिन्स, मैगनीशियम और फॉस्फोरस पाया जाता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है। ये सेल्स को रिपेयर करता है। इसके सेवन से आपको इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसके अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।
स्किन के दाग धब्बों को करे दूर
पुदीने के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह की स्किन प्रॉबलम्स से राहत दिलाते हैं। इसके सेवन से मुहांसों की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके पत्तों को खाने के अलावा आप इसके तेल को चेहरे पर भी लगा सकते हैं। आप चाहें, तो पुदीने के पत्तों को सुखाकर इसका फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं। ये आपको फाइन लाइंस की समस्या से आराम दिला सकता है।
तनाव कम करे

पुदीने के पत्तों की महक आपके दिमाग को शांत करने का काम करती है। इसके तेल को एरोमा थैरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से आपका माइंड स्ट्रेस फ्री रहता है।