जोड़ों में जमें यूरिक एसिड को बाय बाय करने के लिए तेजपत्ते का करें इस तरह से इस्तेमाल
बाजार में यूरिक एसिड की यूँ तो बहुत सी दवाइयां उपलब्ध है लेकिन आप शरीर के बढ़े हुए यूरिक एसिड को घरेलू नुस्खे के जरिये शरीर से बाहर निकाल सकते है। हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताएँगे जिससे आप अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड से निजात पा सकते है।
Uric acid Remedy: प्युरिन युक्त फूड्स, शुगरी चीजों को खाने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या होती है। ज्यादातर यूरिक एसिड खून में घुल जाता है और किडनी में जाकर फ़िल्टर होते हुए पेशाब के रस्ते निकल जाता है लेकिन जब शरीर में ज्यादा मात्रा में यूरिक एसिड बनने लगता है तो शरीर के बाहर नहीं निकल पाता है जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या और गठिया जैसी दिक्कत होने लगती है। बाजार में यूरिक एसिड की यूँ तो बहुत सी दवाइयां उपलब्ध है लेकिन आप शरीर के बढ़े हुए यूरिक एसिड को घरेलू नुस्खे के जरिये शरीर से बाहर निकाल सकते है। हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताएँगे जिससे आप अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड से निजात पा सकते है।
Also read: पेट में गैस बनने पर खाएं ये 6 फल, जल्द मिल सकता है आराम
यूरिक एसिड में तेजपत्ते का करें इस्तेमाल

तेजपत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी होता है इसके साथ साथ इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता है जो सेहत के लिए फायेदेमंद होते है। इसमें मौजूद एंटीओक्सिडेंट गुण किडनी के लिए फायेदेमंद होते है।
ऐसे करें इस्तेमाल

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ो में दर्द, किडनी में पथरी और दिल से जुड़ी बीमारी का कारण बनता है। ऐसे में शरीर में ज्यादा मात्रा में बनने वाले यूरिक एसिड को कण्ट्रोल करने के लिए तेजपत्ते की बनी चाय का सेवन कर सकते है। तेजपत्ते की चाय बनाने के लिए 10 से 20 तेज्पत्तों को पानी में अच्छे से धो लें। 3 गिलास पानी में तेजपत्तों को डालकर उबाल लें। इस पानी को आप तब तक उबाले जब तक इसमें एक ही गिलास पानी न बच जाएँ। इस चाय को दिन में दो बार गर्म करके पियें।
तेजपत्ते का बनाएं काढ़ा
शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप तेजपत्ते की बनी चाय के साथ साथ तेजपत्ते का काढ़ा भी पी सकते है। इसके लिए आपको पानी, हल्दी, नामक, लौंग और तेजपत्ता चाहिए। 2 गिलस पानी को गर्म करें और उसमें इन सब सामान को उबलने के लिए रख दें। जब पानी आधा गिलास रह जाएँ तो इसे छानकर पी लें।
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से कहां-कहां होता है दर्द
घुटने का दर्द
शरीर में जब यूरिक एसिड बढ़ता है तो घुटने का दर्द आम है। यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में इसलिए होता है क्योंकि इसकी मात्रा बढ़ने से जोड़ों में अकड़न आ जाती है जिससे खिंचाव होता है और दर्द सूजन की समस्या पैदा हो जाती है।
कमर का दर्द

भारी समान उठाने या गलत तरीके से उठने बैठने से कमर में होने वाला दर्द आम है लेकिन जब आपको बिना किसी वजह से कमर में दर्द रहता है तो इसे नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। कमर में लगातार तेज दर्द यूरिक एसिड के बढ़ने का भी संकेत हो सकता है।
गर्दन में दर्द
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने से गर्दन में दर्द की भी समस्या हो सकती है। अगर आपको गर्दन में तेज दर्द और अकड़न है तो आपको डॉक्टर से सलाह कर अपना यूरिक एसिड चेक करवाना चाहिए।
