Gas Relief Fruits
Gas Relief Fruits

गैस बनने पर कौन से फल खाने चाहिए

Gas Relief Fruits: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट पेट से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इसमें गैस और एसिडिटी की समस्या सबसे आम है। इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग खाली पेट गैस की दवा लेते हैं, लेकिन इससे शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप चाहें तो प्राकृतिक तरीकों से भी पेट की गैस से राहत पा सकते हैं। जी हां, कई ऐसे फल हैं जिनके सेवन से गैस आसानी से निकल जाती है साथ ही कब्ज और एसिडिटी से भी बचाव होता है। आइये जानते हैं पेट की गैस में कौन-से फल खाने चाहिए-

केला

केला एक कंप्लीट फूड है। यह कैल्शियम, फाइबर का अच्छा सोर्स है। गैस से राहत पाने के लिए केला काफी फायदेमंद होता है। केला खाने से गैस और एसिडिटी दोनों में आराम मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर गैस को कंट्रोल करने में सहायक होता है। इसे खाने से पेट में गैस जल्दी नहीं बनती है।

तरबूज

तरबूज में पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट भरा-भरा महसूस होता है और गैस भी जल्दी नहीं बनती है। इसमें मौजूद फाइबर खाने को पचाने में उपयोग होता है। जब खाना सही से पचता है, तो गैस की समस्या नहीं होती है। अगर आप गैस या एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं, तो तरबूज का सेवन कर सकते हैं।

कीवी

कीवी विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है। इसमें डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में होता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है और गैस की समस्या से भी राहत दिलाता है। अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान रहते हैं, तो कीवी का सेवन कर सकते हैं। इस खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है।

Also read: जानिए क्यों बनती है पेट में गैस, ये फू़ड्स खाने से मिलेगी राहत: Foods to Get Rid of Gas

स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम होता है। इसे खाने से पेट में गैस बनने की समस्या नहीं होती है। इसमें फाइबर होता है, जो भोजन को पचाने में सहायक होता है। गैस की समस्या होने पर आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट से जुड़े रोग भी दूर होते हैं।

खीरा

तरबूज की तरह ही खीरे में भी पानी बहुत अधिक मात्रा में होता है। सलाद के तौर पर खीरा खाने से पेट को ठंडक मिलती है, पेट की जलन शांत होती है, साथ ही पेट की गैस से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आप गैस या एसिडिटी से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में खीरा शामिल कर सकते हैं। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है, पेट को भी फायदा मिलता है।

अंजीर

अंजीर में प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन बी और विटामिन सी भरपूर होता है। इसमें मधुर रस होता है, जो गैस से छुटकारा दिलाता है। अगर आपको गैस बनती है, तो आप अंजीर फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...