जब डिलीवरी के बाद आप अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीड करवाती हैं तो आपको लगता होगा कि आपकी ब्रेस्ट थोड़ी ढीली हो गई है या वह सैग हो गई है। ऐसा प्रेग्नेंसी के खत्म होने पर होता है। जब प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का वजन बढ़ जाता है तो आपके मिल्क डक्ट भी थोड़े एनलार्ज हो जाते हैं लेकिन जब आपकी ब्रेस्ट का साइज कम होने लगता है तो यह भी कम हो जाते हैं जिससे आपको लगता है कि अब आपकी ब्रेस्ट की शेप पहले जैसी नहीं रही है और उसकी शेप बिगड़ गई है। लेकिन यह कोई चिंता वाली बात नहीं है क्योंकि आप कुछ टिप्स की मदद से अपनी ब्रेस्ट की शेप पहले जैसी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप अपनी ब्रेस्ट को री शेप कर सकती हैं।
शावर काम करेगा:यहां हम आपको दो बार नहाने या बिल्कुल न नहाने को नहीं बोल रहे हैं बल्कि आपको नहाने के दौरान अपने पानी का तापमान बदलते रहना चाहिए। अगर आप आज ठंडे पानी से नहाई हैं तो कल आपको थोड़ा सा गर्म पानी ले लेना चाहिए। इस तापमान के बदलाव के कारण आपका रक्त प्रवाह सुचारू ढंग से काम करेगा। इससे आपकी ब्रेस्ट को भी एक अच्छी शेप मिलेगी। हालांकि इस तकनीक का प्रयोग करने से आपकी ब्रेस्ट हमेशा के लिए अच्छी शेप में नहीं आ जाएंगी बल्कि यह एक टेंपरेरी तकनीक है।
सही पोस्चर के साथ एक प्रॉपर ब्रा :अगर आप चाहती हैं कि आपकी ब्रेस्ट को एक सही शेप मिल सके तो आपको एक सही ब्रा का चुनाव करना भी आवश्यक है। आपको एक बढ़िया सपोर्ट और शेप पाने के लिए अपनी पुरानी ब्रा को नई स्पोर्ट्स ब्रा के साथ बदलना भी पड़ सकता है। जब आप अपने बच्चे को पकड़ती हैं और उसको दूध पिलाती हैं तो आपका पोस्चर बदलता है। इसलिए आपका एक सही पोस्चर में रहना भी जरूरी है।

अपनी ब्रेस्ट की मसाज करें :ब्रेस्ट फीडिंग के समय आपकी ब्रेस्ट को बहुत सारी स्टिमुलेशन मिलती है लेकिन जब आप ऐसा करना छोड़ देती हैं तो आपकी ब्रेस्ट को स्टिमुलेशन नहीं मिलती है इसलिए आपको नियमित रूप से अपनी ब्रेस्ट की मसाज करते रहना चाहिए। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से काम करता है और आपके ब्रेस्ट टिश्यू को रिपेयर होने में एक सहारा मिलता है। ऑलिव ऑयल या बादाम के तेल का प्रयोग करके आप ब्रेस्ट मसाज कर सकती हैं।
प्राकृतिक ब्रेस्ट क्रीम्स :ब्रेस्ट को री शेप करने का सबसे कॉमन तरीका होता है प्राकृतिक ब्रेस्ट क्रीम्स। मेथी से बनी इन कुछ क्रीम के अंदर कुछ ऐसे गुण होते हैं जो आपकी स्किन और मसल्स के टिश्यू को कई तरीकों से प्रभावित करती है। अगर आप इस प्रकार की क्रीम्स का नियमित प्रयोग करते हैं तो इनसे आपकी स्किन टाइट होती है और आपको एक फर्म और स्मूथ टेक्सचर की ब्रेस्ट मिलती है। मेथी की क्रीम ब्रेस्ट को री शेप करने के लिए सबसे बढ़िया और प्रभावी बताई जाती है।
एक प्रॉपर डाइट लें :प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी डाइट अलग होती है और उसके बाद अलग। आप जो भी चीजें खा रही हैं ध्यान रखें कि वह आपकी मसल टोन को इंप्रूव करे, आपकी स्किन को बेहतर बनाए और आपकी स्किन की एलास्टिसिटी को टाइट करे। इसके लिए आपको अपनी डाइट में वह सब चीजें शामिल करनी होंगी जिनमें विटामिन बी और विटामिन ई शामिल हो। यह आपकी ब्रेस्ट की शेप को भी सुधारते हैं और आपकी स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं।
कुछ बॉडी एक्सरसाइज :चाहे आप कुछ भी खाएं या पिएं लेकिन जब तक आप एक्सरसाइज नहीं करेंगी तब तक आपकी ब्रेस्ट री शेप नहीं होंगी। ब्रेस्ट आपके शरीर पर फैट की ही लेयर होती हैं इसलिए आप उन्हें एकदम से या डायरेक्ट शेप नहीं दे पाएंगी इसलिए आपको उनके नीचे की मसल्स को अप लिफ्ट करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करनी होंगी। आपको वह एक्सरसाइज करनी चाहिए जो आपके कोर और चेस्ट पर फोकस करती हो।
इन सभी टिप्स को अपनाने से आपकी ब्रेस्ट का वह ढीलापन कम हो जायेगा लेकिन वह जैसी पहली थी वैसी होनी मुश्किल हैं और अगर आप नियमित रूप से इन टिप्स का पालन करेंगी तो ही आपको बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन अगर आप बिलकुल पहले जैसी शेप चाहती हैं तो कुछ सर्जिकल तकनीक आपके लिए सही रहेंगी।
यह भी पढ़ें-
प्रेगनेंसी डिस्चार्ज के रंग और टेक्सचर में बदलाव होना क्या है
7 पीरियड बंद होने के लक्षण जिन्हें आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए
