जैसा कि हम जानते हैं हम जब भी अंडर गारमेंट्स की शॉपिंग करते हैं तो आरामदायक चीजों में इन्वेस्ट करने की अधिक सोचते हैं जोकि हमें थोड़ा सा महंगा पड़ जाता है लेकिन इसके साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि जब इतना पैसा खर्च हो ही गया है तो यह कुछ समय तक ज्यों की त्यों रहें। अगर हम वाश करके अपनी लिंगरी, शेपवियर आदि चीजों को साफ रखते हैं तो यह काफी लंबे समय तक चल सकती है। लेकिन इनमें इलास्टिक होती है जो समय के साथ ढीली होने लगती है। ऐसा कौन सा तरीका है जिससे महिलाओं को इन चीजों को धो भी सकें और यह जैसी हैं वैसी भी रह सकें। आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं अंडर गारमेंट्स को वाश करने का बेस्ट तरीका।

ब्रा को कैसे धोएं?
- ब्रा धोने के दो तरीके होते हैं : एक तो इन्हें हाथ से धोएं और एक सभी कपड़ों के साथ वाशिंग मशीन में डाल दें। अगर आपके पास बहुत मुलायम फैब्रिक की ब्रा है तो आप उसे हाथ से धो सकती हैं और अगर आपके पास स्टर्डी ब्रा है तो आप उन्हें वाशिंग मशीन में भी धो सकती हैं।
- एक डेलिकेट ब्रा में लेस और बहुत सारी ऑर्नामेंटेटेशन होती है, यह पतली भी होती है इसलिए आपको इसे हाथ से ही और बहुत माइल्ड डिटर्जेंट के साथ धोना चाहिए। इसे धोने से पहले थोड़ी देर के लिए पानी में डाल दें। इस पानी में डिटर्जेंट मिला होना चाहिए। अब इसे हाथों से ही थोड़ा थोड़ा साफ करें और फिर साफ पानी में धो दें। इसे निचोड़ने के लिए आप इसे किसी तोलिया के अंदर लपेट लें और फिर इसका अधिकांश पानी निकाल लें। इसके बाद इसे सुखा दें।
- अगर आपके पास अंडर वायर शेपिंग की ब्रा है तो आपको उसे हाथ से ही धोना चाहिए। अगर आप उसे ज्यादा घुमाएंगी या मोड़ेंगी तो उससे इसकी वायर निकल सकती है। जेल पैडिंग वाली ब्रा को भी हाथ से ही धोएं। अगर आप इसपे ज्यादा कठोरता दिखाएंगी तो इसकी शेप भी खराब हो सकती है।
- रोजाना प्रयोग की जाने वाली ब्रा को धोने के लिए आप वाशिंग मशीन का प्रयोग कर सकती हैं। ध्यान रखें इसे धोने से पहले इसके हुक बंद कर लें ताकि यह किसी अन्य कपड़े में न उलझ जाए और फिर इसे किसी बैग में डाल कर उसे टाइट बंद करके धोने के लिए डाल दें। इसे ठंडे पानी में ही धोएं और कभी भी सुखाने के लिए ड्रायर का प्रयोग न करें।
- स्पोर्ट्स ब्रा को धोते समय उसके पैड निकाल लें और उन्हें अलग से धोएं और सुखाएं।
शेपवियर को कैसे धोएं?
शपेवियर मनुष्यों द्वारा बनाए इलास्टिक फाइबर के द्वारा बने हुए होते हैं और उनके अंदर की इलास्टिक को खत्म होने से बचाने के लिए आपको इन्हें हाथ से ही धोना चाहिए। अगर आप इसे मशीन में भी धो रही हैं तो इसे एक बैग के अंदर डाल कर ही धोएं। धोते समय क्लोरीन ब्लीच का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।
पैंटीज को कैसे धोएं?
इन्हें मशीन और हाथ से धोने के लिए भी उसी नियम का पालन करें जिसका आपने ब्रा धोते हुए किया था। अगर पैंटी बहुत ही पतली और मुलायम फैब्रिक की है तो उसे हाथ से धोएं। नायलॉन और सिल्क से बनी पैंटी को आप मशीन में भी धो सकती हैं लेकिन उन्हें पहले एक बैग में डाल कर धोएं। एक डेलिकेट डिटर्जेंट का प्रयोग करें और उन्हें आप गर्म पानी में धो सकती हैं लेकिन फिर निचोड़ने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग करें। कॉटन पैंटी को गर्म पानी से न धोएं क्योंकि उनकी इलास्टिक कम हो सकती है।
आपको हमेशा अपनी लिंगरी धोते हुए माइल्ड और डेलिकेट डिटर्जेंट का ही प्रयोग करना चाहिए। जितना हो सके हाथ से ही धोएं और उन्हें ज्यादा तोड़ें या मरोड़े नहीं। ऐसा करने के लिए पहले उन्हें तोलिया में लपेट लें उसके बाद निचोड़े। मशीन में धोते समय मैश लिंगरी बैग का प्रयोग करें।
यह भी पढ़ें-
