Baby’s position, mommy’s peace of mind
Head-down hopes for a smooth birth.

Summary: फीटल पोज़िशन क्यों होती है महत्वपूर्ण

गर्भ में बच्चे की स्थिति जानना सुरक्षित प्रसव के लिए बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि सही पोज़िशन डिलीवरी को आसान बनाती है। अल्ट्रासाउंड, डॉक्टर की जांच और कुछ प्रीनेटल एक्सरसाइज से बच्चे की स्थिति को समझना और सुधारना संभव है।

Baby Position in Womb: गर्भावस्था के दौरान फीटल पोज़िशन यह बताती है कि बच्चा मां के गर्भ में किस दिशा और पोजीशन में लेटा हुआ है। सही स्थिति, खासकर जब बच्चे का सिर नीचे होता है, सामान्य और सुरक्षित प्रसव के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इस पोज़िशन में बच्चे का सिर आसानी से जन्म के रास्ते की तरफ होता है, जिससे डिलीवरी आसान बनती है। अगर बच्चा उल्टी दिशा में, तिरछा या किसी असामान्य पोज़िशन में हो, तो प्रसव के समय कठिनाइयां काफी बढ़ सकती हैं। इसलिए गर्भ में बच्चे की स्थिति जानना मां की सुरक्षा, प्रसव की तैयारी और

डॉक्टर के सही निर्णय के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

Little kicks, big clues
Trust the signs, trust your body

गर्भ के शुरुआती महीनों में बच्चा काफी घूमता है। लेकिन जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है और जगह कम होती जाती है, उसकी स्थिति स्थिर होने लगती है। जब बच्चे का सिर नीचे की तरफ होता है तो ये सबसे सुरक्षित और आम पोज़िशन मानी जाती है। पैर नीचे होने पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चे की तिरछी स्थिति प्रसव में काफी चुनौती लेकर आती है। इसलिए डॉक्टर इन स्थितियों को कुछ ख़ास टेस्ट की मदद से पहचानते हैं।

कुछ हल्के संकेतों से मां भी बच्चे की पोज़िशन का अनुमान लगा सकती है। ऊपर पेट में किक महसूस होने पर आमतौर पर बच्चे का सिर नीचे होता है। जब पेल्विक एरिया पर हल्का दबाव महसूस होता है तब भी बच्चे का सिर नीचे की तरफ ही होता है। कुछ स्थितियों में पेट थोड़ा तिरछा या चौड़ा दिखाई दे सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक तरह का अनुमान माना जाता है ,सही जानकारी सिर्फ डॉक्टर ही दे सकते हैं।

डॉक्टर अलग-अलग तरीकों से गर्भ में बच्चे की स्थिति का पता लगाते हैं। हाथों से पेट को हल्के दबाव से टटोलकर बच्चे का सिर, पीठ और पैर की पहचान के तरीके को लेओपोल्ड मैनेवर्स कहते हैं। स्टेथोस्कोप से दिल की धड़कन सुनने पर कई बार बच्चे की स्थिति का अनुमान आसानी से पता चल जाता है। अल्ट्रासाउंड बच्चे की स्तिथि पता लगाने का सबसे सही तरीका है ,इसकी मदद से से बच्चे की पोज़िशन, प्लेसेंटा और एम्नियोटिक फ्लूइड की स्थिति का भी पता लगाया जा सकता है।

Aligned for a gentle arrival
Finding the perfect position for birth.

डॉक्टर द्वारा बताई गयी कुछ आसान गतिविधियाँ बच्चे को हेड-डाउन पोज़िशन में आने में मदद कर सकती हैं। घुटनों के बल बैठना, हल्की वॉक करना , पेल्विक टिल्ट एक्सरसाइज आदि। ध्यान रखें हमेशा सीधे बैठें, आजकल डिलीवरी से पहले प्रीनेटल योगा की सहायता से भी आप इन एक्सरसाइज से अपने स्वास्थ को अच्छा बनाये रख सकती हैं।

आमतौर पर 34–36 हफ्तों के बीच बच्चे का सिर नीचे की स्थिति में आ जाता है। यह पोज़िशन प्रसव के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है, क्योंकि इसमें बच्चा आसानी से बर्थ कैनाल में आता है जिसकी वजह से नार्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। अगर बच्चा 36 हफ्तों के बाद भी सही स्थिति में नहीं आता है , तो डॉक्टर किसी ख़ास तरह के योग, एक्सरसाइज या मेडिकल विकल्प के बारे में महिला के परिवार को समझाते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...