घर में पेड़ -पौधे सभी लगाते हैं। कुछ लोग शौक़िया तौर पर पौधे लगाते हैं तो कुछ लोग किसी औषधीय गुणों की वजह से पौधे लगाते हैं। यदि आप भी बढ़ते प्रदूषण के प्रभाव को कम करना चाहते हैं घर में ये पौधे ज़रूर लगाएं –
मनी प्लांट
आमतौर पर मनी प्लांट सभी के घर में होता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा घर में सुख समृद्धि और धन लेकर आता है। लेकिन मनी प्लांट का पौधा हवा को शुद्ध करने में भी काफी मदद करता है। ये पौधा घर से कार्बन मोनो आक्साइड और कार्बन डाईऑक्साइड जैसी जहरीली हवाओं को निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही घर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे प्रदूषण का असर काफी हद तक कम हो जाता है।

एलोवेरा
एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो कई कारणों से लाभदायक है। त्वचा से लेकर बालों की देखभाल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
एलोवेरा का पौधा कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके साथ ही यह सन फ्रेंडली होता है। जो हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन को हटाने में मदद करता है। इसे आप घर पर लगाकर काफी हद तक हवा को साफ कर सकते हैं।

ऐरेका पाम
ऐरेका पाम को लिविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है। यह पौधा हवा से फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। अगर आप अपने पूरे घर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देना चाहते है तो कम से कम के 4 पौधे लिविंग रूम में लगाएं। इसके साथ ही इसकी पत्तियों को रोजाना साफ करें। इस पौधे को धूप की भी ज्यादा आवश्यकता नहीं होती है इसे तीन से चार महीने में एक बार धूप में रखना पड़ता है। ये पौधा प्रदूषण से बचाने में कारगर साबित होता है।

पीस लिली प्लांट
यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक कणों और बीमारी फैलाने वाले कणों को दूर भगाकर हवा को शुद्ध करने में काफी हद तक मदद करता है। इसके अलावा ये पौधा रात को भी ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है जिससे रात में भी ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सकता है ।
सेंसेवरिया प्लांट
यह पौधा प्रदूषण कम करने में काफी असरदार है। यह बहुत सारे हानिकारक केमिकल्स को सोख सकता है। यह पौधा रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है । इसे बेडरूम में या घर की बालकनी में रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें –
करी पत्ते का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
आयुर्वेद की संजीवनी है एलोवेरा
दिवाली के बाद इन घरेलू उपायों से प्रदूषण के प्रभाव को करें कम
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
