दिल्ली के प्रदूषण ने सभी का हाल बेहाल कर दिया है। बच्चे हों या बड़े सभी इस प्रदूषण की चपेट में आ गए हैं। प्रदूषण का सबसे बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है जिसके परिणामस्वरूप आंखों में जलन , सांस लेने में परेशानियां जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में प्रदूषण से राहत पाने का ये उपाय कारगर साबित हो सकता है।
