13 अगस्त 2018 को हरियाली तीज मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं, व्रत रखती हैं और पति की लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करती हैं। यह व्रत बच्चों की सलामती के लिए भी रखा जाता है।
अगर आप प्रेगनेंट हैं या नई-नई मां बनी हैं और हरियाली तीज का व्रत रखना चाहती हैं तो कुछ आपके लिए कुछ ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान व्रत रखना मां और बच्चे दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
रखें इन बातों का ख्याल
1. चाय/कॉफी
व्रत के दौरान अक्सर लोग चाय या कॉफी ज्यादा पीते हैं। आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा चाय और कॉफी पीने से डीहाइड्रेशन हो सकता है। बेहतर होगा कि आप फ्रेश फल या जूस लें। इससे आप और आपका बच्चा हेल्दी रहेगा।
2. ज्यादा मिठाई को कहें न
हरियाली तीज के व्रत के दौरान ज्यादा मीठा खाने से बचे क्योकि इस टाइम डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। अगर मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आप फल खाएं।
3. निर्जला व्रत
प्रेग्नेंसी के दौरान निर्जला व्रत रखने की गलती भूलकर भी ना करें। इस अवस्था में कुछ न कुछ खाते रहने की आवश्यकता होती है। डीहाइड्रेशन से बचने के लिए और एनर्जी को बनाए रखने के लिए व्रत के दौरान नारियल पानी पीती रहें।
4. बहुत ज्यादा ना चलें
प्रेग्नेंसी में हरियाली तीज व्रत कर रही हैं तो बहुत ज्यादा ना चलें और न ही बहुत देर तक एक जगह बैठें। धूप में बाहर निकलना अवॉयड ही करें।
5. दवाएं लें
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ दवाएं लेनी जरूरी होती हैं। कुछ महिलाएं व्रत में दवाइयां नहीं लेती हैं, लेकिन अगर आप हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो दवाइयां जरूर लें।
ये भी पढ़ें –
नागपंचमी पर बन रहा है खास संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
जानें हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त और व्रत कथा, कैसी हो माँ पार्वती की सुहाग सामग्री?
सिर्फ सुहागिनें ही नहीं कुंवारी कन्याएं भी मनाती हैं तीज
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
