अगर आपका वजन अचानक बढ़ने लगा है और आपको इसकी वजह समझ नहीं आ रही हैं, तो हो सकता है कि आपके साथ भी इनमें से कोई एक कारण हो। पढ़िए- 
 

1.बिंज ईटींग यानी कम समय में ढ़ेर सारा खाना खाना- 

अगर आपको भी कुछ ही समय में बहुत सारी चीज़े घूमते फिरते खाने की आदत है तो समझ लीजिए की आप बिंज ईटिंग कर रहे हैं। ये आदत तेजी से वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। अगर आप नियित कुछ -कुछ खाने की ये आदत बनाए रखेंगे तो ये आपके लिए नुकसान पहुंचाने वाला है। लेकिन अगर आपको बिंज ईटिंग करने की आदत है तो कोशिश करें कि आप कुछ हेल्दी, लो फैट खाएं। 
2. स्ट्रेस- 
तनाव भी मोटापा बढ़ाने वाला कारण है। दरअसल तनाव की स्थिति में शरीर में भूख जागृत करने वाला हारमोन कॉर्टिसोल बढ़ जाृता है और लोग ज्यादा खाते हैं। 
3. लाइफस्टाइल
अगर आपके लाइफस्टाइल में बैठ-बैठ ज्यादा काम हो रहे हैं त समझ लीजिए की जल्दी ही आप मोटो होंग। दिन भर ऑफिस में बैठने के बाद आजकल लोग घर आकर कभी टीवी देखने के लिए बैठ जाते हैं। और हमेशा बैठे रहने से भी शरीर में तेजी से फैट जमने लगता है। 
4. नींद की कमी-
अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो आप खुद को मोटापे की ओर धकेल रही हैं। कई शोध इस ओर इशारा कर चुके हैं कि नींद की कमी सिर्फ मोटोपा को ही नहीं, बल्कि कई तरह की बीमारियों को आमंत्रण देती हैं।
5. किसी तरह की बिमारी-
कई तरह की बीमारियां जैसे थाइरॉयड और डिप्रेशन भी मोटापा का कारण बनते हैं।