आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं, वहीं बहुत सारे लोग स्टैमिना की कमी से भी जूझ रहे हैं। जैसे कि बिना मेहनत किए पसीना आना, बहुत जल्दी थक जाना, दिन भर सुस्ती आना, थोड़ा सा काम कर लेने पर चक्कर आना, ये सब दर्शाते हैं कि आपके बॉडी में स्टैमिना की कमी है। दरअसल, शरीर में स्टैमिना की कमी का सबसे बड़ा कारण है आपकी गलत लाइफ स्टाइल । जी हां, आज हम आपको ऐसी तीन वजहें बताने जा रहे हैं जिसके चलते शरीर में स्टैमिना की कमी हो जाती है।
पर्याप्त नींद ना लेना
दरअसल, नींद से ना सिर्फ आपको मानसिक रूप से आराम मिलता है, बल्कि इससे आपके शरीर को नई ऊर्जा भी मिलती है। ऐसे में अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपके बॉडी का एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है, नतीजन आपको थकान और सुस्ती महसूस होती है। इसलिए हर रोज कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूरी लें।
पानी की कमी
हमारे शरीर का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पानी से निर्मित होता है, ऐसे में शरीर में पानी की जरा सी भी कमी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन जाती है। पानी की कमी के चलते शरीर में ऊर्जा की कमी भी होता है और आप हमेशा थकान महसूस करते हैं। इसलिए शरीर में पानी की कमी कभी ना होने दें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
पौष्टिक तत्वों की कमी
आजकल के फास्ट-फुड के जमाने में अधिकांश लोग गलत खान पान के शिकार हो चुके हैं, जिसके कारण शरीर को जरूरी पोषत तत्व नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में शरीर की ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता दोनो ही कम हो जाती है। इसलिए खाने में हरी सब्जियां, दूध, दही अंडा जैसे पोषक तत्व जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़ें –
पिरामिड-चिकित्सा से पाएं स्वास्थ्य लाभ
ध्यान यानी शांत हो जाना
गर्भावस्था में आम है खर्राटे लेना
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
