बाजुओं में जमा फैट को चाहे आप कितना भी वर्कऑउट कर लें, निकालना काफी मुश्किल होता है। खासकर जिस तरह से आप गर्मियों में कपड़े पहनना चाहते हैं यह फैट उसमें थोड़ी मुश्किल डाल सकता हैं। अगर आप जिम में पसीना बहाकर भी अपने बाजू के फैट को कम नहीं कर पा रहे हैं तो आपको कुछ योगासन ट्राई करना चाहिए। आइए हम कुछ योगासनों और एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं जिससे हम अपने बाजुओं को उस साइज़ में ढाल सकेंगे जिसकी चाहत हम हमेशा से करते आ रहे हैं। 

पूर्वोत्तनासन- यह आसान आपकी कलाई, बाजू, कंधे और पीठ को मजबूत करता है। यह आसन थायरॉयड ग्रंथियों, आपके पेट, हिप्स और पैरों को स्ट्रेच करता है। इसके लिए अपने पैरों को सीधा फैलाकर बैठ जाएँ, अपनी हथेली फर्श पर अपने दोनों तरफ करें। धीरे-धीरे अपने शरीर को तब तक उठाएं जब तक आपकी बाहें आपके शरीर के वजन को सपोर्ट कर सके। आपका शरीर सीधा होना चाहिए और आपके तलवे जमीन पर होने चाहिए। जब तक यह आपके लिए आरामदायक हो तब तक नार्मल ब्रीथ के साथ आप इस आसान में रहें फिर धीरे-धीरे नार्मल पोजीशन में आ जाएँ।  

purvottanasan

अधो मुख संवासन- अपनी बाहों, कंधे और रीढ़ को मजबूत करने के लिए डाउनवर्ड डॉग पोज़ बहुत अच्छा है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से आपको आर्म फैट से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। इस आसन में अपने पैरों को थोड़ा अलग करके खड़े हो जाएँ। आगे झुकें और धीरे से अपनी हथेली को फर्श पर रखें। अपनी दोनों बाहों को मूव करने और शरीर को एक V पोज में बना लें। आपकी एड़ी फर्श पर होनी चाहिए। कुछ समय तक इस पोजीशन में रहें। नार्मल ब्रीदिंग के साथ धीरे-धीरे अपनी बाहों को पीछे ले जाएँ और अपनी ओरिजिनल पोजीशन में वापस आ जाएँ। ऐसा रोजाना कम से कम पांच बार करें।

बकासन- यदि आप अपनी कलाई और बाहों को मजबूत करना चाहते हैं तो क्रेन पोज आपके लिए बहुत हेल्पफुल होगा। यह आपके पेट को टोन करने और कोऑर्डिनेशन सुधार करने में भी आपकी मदद करेगा। सावधान मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएँ।अपने सर को आगे ले जाएँ और अपने हाथों को सामने रखें। हाथ घुटनों के बीच में होना चाहिए। कोहनी मोड़ें और अपनी ट्राइसेप्स को अपने शिंस(पिंडली) के नीचे स्लाइड करें। दोनों हथेलियों को जमीन पर दबाएं और अपने पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। सीधे देखें और 15 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें। जब यह आसान हो जाए तो वापस अपनी ओरिजिनल पोजीशन में आ जाएँ। 

bakasana

चतुरंगा दण्डासन- इस आसन की प्रैक्टिस  करने से आपको आर्म फैट को बर्न करने और हाथ को मजबूत बनाने में शक्ति मिलेगी। फर्श पर उलटे आप अपनी हथेलियों और पैरों के पंजो के बल पर शरीर का भार ले जाएँ। यह पुशअप्स की तरह है। अपने शरीर को पैर के अंगूठे और हथेली पर बैलेंस करें। इसके बाद सीने को नीचे ले जाएँ और फिर ऊपर को उठायें। नीचे ले जाते हुए ध्यान रखें की आपका सीना फर्श को नहीं छूना चाहिए। 

भुजंगासन- यह कोबरा पोज न केवल आपकी बाहों में फैट को जलाता है बल्कि उन्हें मजबूत भी बनाता है, यह आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। शरीर के बल उलटे लेट जाएँ। कमर के नीचे का हिस्सा फर्श पर रहे और अपनी हथेली के बल पर अपने शरीर को सामने की ओर सीधा उठायें और सीधे देखें। ध्यान रहे कि आपकी भुजाएं मुड़ी न हो। यह पोजीशन एक मिनट तक करने के बाद ओरिजिनल पोजीशन में वापस आ जाएँ। 

चेयर डिप्स- यह आसन न केवल आपकी बाहों को बल्कि आपकी पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। एक कुर्सी लें , जो जमीन पर थोड़ा स्टेबल हो। सोफा वाली कुर्सी लेने से बचें, नहीं तो यह आपके आसान को मुश्किल बना देगा। कुर्सी पर अपने हाथ रखें और थोड़ी दूर खिसके लेकिन अपने सर को सीधा रखें। राइट एंगल पर अपने घुटने पर झुक जाएँ। अपनी एल्बो को झुकाएं और धीरे-धीरे अपनी बॉडी को फर्श पर टच करने की कोशिश करें। अगर आप तेजी से फैट कम करना चाहते हैं तो ऐसा एक दिन में 20 बार करें। 

काउंटर पुशअप्स- यह आपकी बाहों को मजबूत बनाने के लिए एक बहुत अच्छा एक्सरसाइज है। आप इसे किचन की पटिया और टेबल पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोनों हाथो को टेबल पर लगाएं और अपने पैरों को इतना पीछे ले जाएँ कि जिससे आपकी बॉडी सीधे हो सके। फिर आप पुशअप्स की तरह अपने सीने को ऊपर नीचे करें। ऐसा कम से कम 20 बार करें। 

शुरू-शुरू में योगासन को करने के लिए एक योग्य और अनुभवी योग टीचर की देखरेख में प्रैक्टिस करने की जरूरत होती है। गलत तरीके से योगासन करने से रिजल्ट ख़राब हो सकते हैं। इसलिए देखरेख में प्रैक्टिस करना जरूरी है। यदि आपके पास कोई योग्य शिक्षक या संस्थान नहीं है, तो आप एक ऑनलाइन क्लास के लिए साइन अप कर सकते हैं। अगर आप मेडिकेशन पर हैं तो योगासन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

  1. क्या अनदेखा कर रहीं हैं आप

  2. बहस का कोई हल नहीं

  3. 60 सेकंड फेस वॉश रूल, आप भी कर सकती हैं ट्राई

input-जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट के सीनियर योग गुरु श्री महाबीर सिंह रावत