बार-बार चक्कर आने के पीछे हो सकती है ये वजह: Dizziness Causes
Dizziness Causes

बार-बार चक्कर आने के पीछे हो सकती है ये वजह: Dizziness Causes

Dizziness Causes : चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस कारणों के बारे में विस्तार से-

Dizziness Causes: अचानक से चक्कर आने की परेशानी को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस तरह की समस्या बार-बार होती है। अगर आप भी बार-बार चक्कर आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। बार-बार चक्कर आने की परेशानी गंभीर हो सकती है। दरअसल, चक्कर आना कई समस्याओं की ओर इशारा करता है। ऐसे में अगर आप चक्कर आने की परेशानी को नजरअंदाज करते हैं, तो इससे आपकी स्थिति पर गहरा असर पड़ सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं बार-बार चक्कर आने के पीछे की वजह क्या है?

चक्कर आने के क्या है कारण?

लो ब्लड प्रेशर
स्ट्रेस या चिंता विकृति से जूझना
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होना
आयरन की कमी
शरीर में विटामिन डी की कमी होना
शारीरिक रूप कमजोरी होना
हड्डियों का कमजोर होना
इम्यूनिटी कमजोर होना
माइग्रेन की समस्या होना
वर्टिगो की स्थिति, इत्यादि।

Blood Pressure
Dizziness Causes-Blood Pressure

चक्कर आने के क्या हैं लक्षण?

चक्कर आने पर आमतौर पर लोगों का सिर काफी ज्यादा घूमने लगता है। साथ ही हार्ट बीट असंतुलित होने लगता है। इसके अलावा कुछ अन्य लक्षण शामिल हैं, जैसे-

Vomiting
Dizziness Causes-Vomiting

शरीर का संतुलन खो बैठना
भ्रम की स्थिति उत्पन्न होना
शरीर में दुर्बलता महसूस करना
जी मिचलाना, इत्यादि।

चक्कर आने का कैसे निदान करें?

बार-बार चक्कर आने की स्थिति का समय पर निदान करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस दौरान डॉक्टर सबसे पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री और लाइफस्टाइल के बारे में जानने की कोशिश करेगा। इसके बाद कुछ अन्य टेस्ट की सलाह दे सकता है, जैसे-

vomiting
Dizziness Causes- test

ब्लड टेस्ट
ब्लड प्रेशर टेस्ट
इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी
इकोकार्डियोग्राफी
ब्रेन इमेजिंग
सीटी / एमआरआई
मस्तिष्क के डॉपलर, इत्यादि।

चक्कर आने की स्थिति को कैसे कंट्रोल करें?

चक्कर की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले इसके कारणों को जानने की जरूरत है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने पर अगर आपको चक्कर आते हैं, तो सबसे पहले अपने खानपान में बदलाव करें। इसके बाद अपने लाइफस्टाइल में सुधार करें। अपने आसपास के माहौल को पॉजिटिव रखें। ऐसा करने से आप अपने ब्रेन को काफी हद तक मजबूत कर सकते हैं, जिससे चक्कर आने की स्थिति में सुधार किया जा सकता है।

Stay Positive
Dizziness Causes-Stay Positive

कुछ अन्य टिप्स

  • कभी-कभी सिगरेट के धुएं की वजह से कुछ लोगों को चक्कर आने लगते हैं। ऐसी स्थिति में धूम्रपान से दूरी बनाएं। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्मोक न करने दें।
  • नियमित रूप से कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। ऐसा करने से चक्कर आने की परेशानी कम हो सकती है।
  • ताजे फल और सब्जियों को अपने आहार में जोड़ें।
  • लोगों के बातचीत करें और बाहर टहलने जरूर जाएं।
  • अपने पसंद की किताबें पढ़ें।
  • अपनी परेशानी का समय पर चेकअप कराएं।

चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में अपना समय पर चेकअप जरूर कराएं। साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छे से फॉलो करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...