बच्चों को कब्ज होने पर दें उन्हें घी, तुरंत मिलेगा आराम: Constipation in Babies
Constipation in Babies

बच्चों को कब्ज होने पर दें उन्हें घी, तुरंत मिलेगा आराम: Constipation in babies

Constipation in babies : कब्ज की परेशानी से जूझ रहे बच्चों के लिए घी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं बच्चों को कैसे दें घी?

Constipation in Babies: बड़ों को कब्ज की परेशानी हो जाए, तो इसे समझना आसान हो जाता है। लेकिन जब छोटे बच्चों को कब्ज की शिकायत होने लगती है, तो वो अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार कब्ज की परेशानी गंभीर रूप धारण कर लेती है। खासतौर पर जो बच्चे डिब्बे वाला दूध यानी फॉर्मूला मिल्क पीते हैं, उन्हें कब्ज की परेशानी काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में उन्हें बार-बार दवा देना सुरक्षित भी नहीं हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों को बार-बार कब्ज की शिकायत न हो, तो ऐसी स्थिति में आप उन्हें घी का सेवन करा सकते हैं। जी हा, बच्चों को कब्ज की परेशानी होने पर उन्हें देसी घी दें। इससे कब्ज की समस्याओं को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं बच्चों को कब्ज होने पर देसी घी कैसे दें?

बच्चों को होने वाले कब्ज में कैसे फायदेमंद है घी?

कुछ शोध में साबित हुआ है कि घी आंतों के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसकी मदद से आंत को चिकना किया जा सकता है। इसमें मौजूद नैचुरल लेक्सेटिव गुण आपके आंत को साफ करने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, घी की मदद से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके बॉवेल मूवमेंट को बेहतर करने में असरदार है। नियमित रूप से घी का प्रयोग करने से कब्ज की परेशानियों को कम किया दा सकता है। अगर आप अपने बच्चों को घी देते हैं, तो इससे उन्हें कब्ज की शिकायत कम होगी।

Constipation in Babies
Constipation in Babies-ghee

बच्चों को कैसे दें घी?

अगर आपका बच्चा कब्ज की परेशानी से जूझ रहा है, तो उसे 1 चम्मच देसी घी पिलाएं। इसके लिए 1 चम्मच में घी लें, इसे हल्का का गर्म करें। ताकि घी अच्छे से मेल्ट हो जाए। इसके बाद इसका सेवन करें। अगर आपके पास गाय का घी है, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि घी 1 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ही पिलाएं। उन्हें अधिक मात्रा में घी न दें, इससे दस्त की समस्या भी हो सकती है।

बच्चों को घी देने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

कभी भी 1 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को घी न पिलाएं।
पूरे दिन में 1 चम्मच से अधिक घी बच्चे को न दें। इससे दस्त की परेशानी हो सकती है।
अगर आप अपने बच्चे को शहद या फिर शहद से बनी किसी भी चीज का सेवन करा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में उन्हें घी का सेवन न करें।

honey
Constipation in Babies-honey

शहद देने के करीब 4 से 5 घंटे बाद ही उन्हें घी दे सकते हैं। क्योंकि आयुर्वेद में घी और शहद का कॉम्बिनेशन स्वास्थ्य के लिए सही नहीं माना जाता है।

बच्चों को कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने के लिए आप उन्हें घी का सेवन करा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपका बच्चा कब्ज से काफी ज्यादा परेशान हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...