इन 3 टिप्स की मदद से बचाएं छोटे बच्चों को कब्ज की तकलीफ से: Constipation in Kids
Constipation in Kids

इन गंभीर लक्षणों से पहचाने बच्चों में कब्ज की समस्या

अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो इन लक्षणों के दिखने पर समझ जाए की बच्चे कब्ज की परेशानी से जूझ रहे है। समय पर फ्रेश ना होना, बदहजमी, पैरो में दर्द बने रहना, सिर दर्द,

Constipation in Kids: कब्ज एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ बड़ों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ये बच्चों को भी काफी परेशान करती है। बच्चों में कब्ज की समस्या रहना आम सी बात है, जिसके पीछे वजह है दूध का सेवन करना। इस उम्र में बच्चे अक्सर दूध पर निर्भर होते हैं और ठोस आहार का सेवन कम या ना के बराबर करते हैं। बच्चे अपनी समस्या बता नहीं पाते हैं और इसी वजह से वो चिड़चिड़े हो जाते हैं। कब्ज की वजह से बच्चों के पेट में दर्द और ऐंठन बनी रहती है। अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे हैं तो इन लक्षणों के दिखने पर समझ जाए की बच्चे कब्ज की परेशानी से जूझ रहे है। समय पर फ्रेश ना होना, बदहजमी, पैरो में दर्द बने रहना, सिर दर्द, पेट में भारीपन रहना।

आइये जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिनका इस्तेमाल करने पर बच्चे कब्ज से बचे रहेंगे।

Constipation in Kids
Turmeric milk

बच्चों को गर्म या गुनगुने दूध में हल्दी मिला कर पिलाने से उनको कब्ज से जल्दी ही राहत मिलती है। एक गिलास दूध में थोड़ी हल्दी डाल कर दूध को हलकी आंच पर गरम होने रख दें, जब दूध में हल्का हल्का उबाल आने लगे तब गैस फ्लेम बंद कर लके दूध को थोड़ी देर ढक कर रख दें। दूध में हल्दी अच्छी तरह पकने के बाद पूरी तरह घुल जायेगी और गुनगुने दूध का सेवन करने से बच्चे को कब्ज से जल्द ही आराम मिलेगा। ये हल्दी वाला दूध बच्चे को सुबह नाश्ते के बाद दें या फिर रात में सोने से पहले, इस तरह ये दूध ज्यादा फायदा करेगा।

Papaya
Rich in fiber

अच्छी पाचन शक्ति बनाए रखने के लिए हमें बच्चों के खाने में फाइबर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। समय समय पर बच्चों को मौसमी फल देते रहें। पपीता, अमरुद, तरबूज आदि कब्ज का इलाज करने के लिए अच्छे माने जाते हैं। कई बार बच्चे खेल में व्यस्त होने की वजह से खाना चबा कर नहीं खाते हैं और इसकी वजह से भी उनका खाना आसानी से पच नहीं पाता है, ये भी बच्चों में कब्ज होने की एक बड़ी वजह है, अपने बच्चों को प्यार से समझाए की किसी भी तरह का ठोस पदार्थ चबा चबा कर अच्छी तरह से खाएं।

Water
Stay away from dehydration

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी है, पानी की जरा सी भी कमी होने की वजह से हमें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पेट सूख जाना, उलटी दस्त होने लगना, यूरिन इन्फेक्शन, रूखी त्वचा , गला सूखना, होठों के आस पास दरार हो जाना, ये सभी पानी की कमी के गंभीर लक्षण हैं। बच्चों को समय समय पर पानी पीने की हिदायत दें और साथ ही उन्हें हमारे जीवन में पानी का क्या महत्त्व है समझाए। बच्चों के लिए बनी हुई वीडियो दिखा कर उन्हें पानी पीने के फायदे बताएं।

headache
Constipation creates headache

इन आसान टिप्स पर गौर करें और अपने बच्चों को दें खिलखिलाता हुआ बचपन, इस तरह आपके बच्चे स्वभाव से चिड़चिड़े भी नहीं होंगे और अपने बचपन को अच्छे से एंजॉय पाएंगे।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...