सुबह पेट नहीं होता है साफ, रात में सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगा कब्ज से छुटकारा: Night Drinks for Constipation
Night Drinks for Constipation

सुबह पेट नहीं होता है साफ, रात में सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, तुरंत मिलेगा कब्ज से छुटकारा

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले आप कुछ हेल्दी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में-

Night Drinks for Constipation : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में कब्ज यानी पेट साफ न होना प्रमुख है। पेट अच्छे से साफ न होने की वजह से आपको अन्य तरह की परेशानियां जैसे- अपच, पेट में दर्द, भूख में कमी इत्यादि हो सकती है। ऐसी स्थिति में रोजाना सुबह-सुबह पेट का सही ढंग से साफ होना बेहद जरूरी है। अगर आपका पेट सुबह-सुबह अच्छे से साफ नहीं हो पा रहा है, तो रात में सोने से पहले हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। इन हेल्दी ड्रिंक्स की मदद से आपका सुबह-सुबह पेट काफी अच्छे से साफ हो सकता है। आइए जानते हैं रात के समय किस तरह के ड्रिंक को पीने से पेट साफ हो सकता है?

Also read : पीएमएस के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करेंगे ये 3 मैजिकल इंग्रीडिएंट्स

Night Drinks for Constipation
Night Drinks for Constipation-Turmeric Milk

यदि आप पेट साफ अच्छे से करना चाहते हैं, तो रात के समय हल्दी वाला दूध पीकर सोएं। हल्दी वाला दूध पीने से आपका पेट अच्छे से साफ हो सकता है। दरअसल, जब आप रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपका मल ढीला होता है। ऐसे में सुबह के समय मल त्याग के दौरान परेशानी नहीं होती है। वहीं, यह सूजन से भी आराम दिला सकता है।

Hot water
Hot water

रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी को मिक्स करके पिएं। इसके सेवन से आपको कब्ज की परेशानी नहीं होती है। साथ ही यह मल त्याग को भी आसान कर सकता है। दरअसल, घी में मल को चिकना करने का गुण होता है। वहीं, गुनगुना पानी आपके शरीर की गंदगी को बाहर फेंकने का कार्य करता है। ऐसे में कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए यह ड्रिंक काफी हद तक प्रभावी हो सकता है।

Cinnamon
Cinnamon

रात को सोने से पहले दालचीनी की चाय का सेवन करने से मल त्याग की परेशानी को आसान किया जा सकता है। साथ ही यह ड्रिंक आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटा सकता है। इस ड्रिंक का सेवन करने के लिए 1 कप पानी लें, इसमें 1 दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को छानकर इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है।

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सौंफ का पानी भी प्रभावी हो सकता है। इस खास ड्रिंक के सेवन से आपके पेट की गर्माहट कम होती है। इससे मल त्याग में होने वाली समस्याएं दूर हो सकती है। इसे आप पानी में कुछ घंटों तक के लिए छोड़कर पी सकते हैं। इसके अलावा सौंफ को पानी में डालकर और फिर इसे उबालकर भी पिया जा सकता है।

Desi Ghee with milk
Desi Ghee with milk

मल त्याग की परेशानी से राहत पाने के लिए घी और दूध का सेवन करना काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इस कब्ज के साथ-साथ सर्दी जुकाम की परेशानी को भी कम किया जा सकता है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए 1 गिलास गुनगुने दूध में देसी घी मिक्स करें। इसके बाद इस दूध को सोने से आधे घंटे पी लें। यह ड्रिंक कब्ज की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है।

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन प्रभावी ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी हद तक बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...