Ice Bath Benefits
Ice Bath Benefits

Ice Bath Benefits: आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में शरीर और दिमाग को रिफ्रेश रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही मुश्किल भी। अगर आप अपने शरीर को थोड़ा वक्त देना चाहते हैं और उसे अंदर से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हफ्ते में एक बार आइस बाथ लेना आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन ठंडे पानी में कुछ मिनट बिताने से जो फायदे होते हैं, वो आपको हैरान कर देंगे। यहां हम आपको ऐसे 7 कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपको हफ्ते में एक बार आइस बाथ ज़रूर ट्राई करना चाहिए।

मसल्स रिकवरी में तेजी लाता है

वर्कआउट या भारी शरीरक श्रम के बाद मांसपेशियों में दर्द होना आम बात है। आइस बाथ मसल्स के टिशूज में सूजन को कम करता है और रिकवरी प्रोसेस को तेज करता है। यही वजह है कि प्रोफेशनल एथलीट्स भी इसे अपने रूटीन में शामिल करते हैं।

मेंटल स्ट्रेस को करता है दूर

ठंडा पानी अचानक शरीर पर असर डालता है, जिससे ब्रेन अलर्ट हो जाता है और एंडोर्फिन नामक ‘फील गुड’ हार्मोन रिलीज़ होते हैं। इससे तनाव कम होता है और मूड बेहतर बनता है। अगर आप दिमागी थकावट से जूझ रहे हैं, तो आइस बाथ आपके लिए राहत का जरिया हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है

आइस बाथ के दौरान शरीर का तापमान गिरता है, जिससे ब्लड फ्लो ऑर्गन्स तक तेजी से पहुंचता है। इसके बाद जब आप बाहर आते हैं, तो शरीर खुद को गर्म रखने के लिए और बेहतर तरीके से रक्त संचार करने लगता है। इससे हार्ट हेल्थ भी सुधरती है।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

रिसर्च बताती है कि आइस बाथ लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ठंडे पानी का सामना करने से शरीर धीरे-धीरे स्ट्रेस से निपटने में माहिर हो जाता है और संक्रमणों से लड़ने की ताकत बढ़ जाती है।

नींद की गुणवत्ता में सुधार लाता है

आइस बाथ शरीर के तापमान को संतुलित करता है और नसों को शांत करता है, जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। अगर आप अनिद्रा से परेशान हैं या बार-बार नींद टूट जाती है, तो ये एक नेचुरल सॉल्यूशन हो सकता है।

फोकस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाता है

जब आप आइस बाथ लेते हैं, तो शरीर अचानक झटका खाता है और फोकस तुरंत बढ़ जाता है। धीरे-धीरे यह आदत आपकी मेंटल क्लैरिटी और काम करने की क्षमता को बेहतर बनाती है। यह एक तरह से माइंड जिम की तरह काम करता है।

शरीर की सूजन और जलन को कम करता है

ठंडा पानी बॉडी में किसी भी प्रकार की सूजन को कम करने में मदद करता है, चाहे वो ज्वाइंट्स में हो या स्किन पर। इससे शरीर हल्का महसूस करता है और स्किन की हेल्थ भी बेहतर होती है।

आइस बाथ क्या होता है

आइस बाथ में व्यक्ति को बर्फ मिले बेहद ठंडे पानी में 10-15 मिनट तक बैठाया जाता है। इस दौरान शरीर का तापमान अचानक कम हो जाता है, जिससे खून का प्रवाह तेज होता है और शरीर का रिकवरी प्रोसेस शुरू होता है। इसे आमतौर पर वर्कआउट या स्पोर्ट्स एक्टिविटी के बाद किया जाता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...