सर्दियों में स्टीम बाथ लेने से हो सकते हैं ये 5 फायदे: Steam Bath Benefits
Steam Bath Benefits

सर्दियों में स्टीम बाथ लेने से हो सकते हैं ये 5 फायदे

Steam Bath : स्टीम बाथ शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्टीम बाथ लेने के क्या फायदे हैं?

Steam Bath Benefits: सर्दियों में गर्म पानी यानी गुनगुने पानी से नहाने से शरीर को रिलैक्स महसूस होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्टीम बाथ भी लेना सर्दियों में काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। जी हां, सर्दियों में स्टीम बाथ लेना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक प्रभावी होता है। साथ ही इससे मांसपेशियों को काफी रिलैक्स महसूस होता है। सर्दियों में अगर आप नियमित रूप से स्टीम बाथ लेते हैं, तो इससे काफी हद तक लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं क्या है स्टीम बाथ और इसके फायदे क्या हैं?

Also read: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन हर्ब्स का करें सेवन:

Steam Bath Benefits
What is Steam Bath

स्टीम बाथ में एक गर्म रूम का प्रयोग किया जाता है, जिसमें लोग कुछ समय के लिए आराम करते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट और कुछ मेडिकल स्थिति में स्टीम बाथ लेने की सलाह दी जाती है। जिम या स्पा में कई लोग स्टीम रूम लेना पसंद करते हैं। इसमें एक स्टीम से भरा कमरा होता है, जिसमे व्यक्ति कुछ मिनटों के लिए बैठता है।

स्टीम बाथ लेने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है। दरअसल, इसे हमारे शरीर की छोटी रक्त वाहिकाओं या कोशिकाओं में फैलाव उत्पन्न होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। ऐसे में शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाभ भी अच्छा होता है।

Blood Pressure
Blood Pressure

स्टीम रूम थेरेपी यानी स्टीम बाथ की मदद से ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। यह हृदय को स्वस्थ को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इससे अल्सर जैसे घावों को जल्दी रिपैयर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं, तो स्टीम बाथ जरूर लें।

स्किन पर होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए स्टीम बाथ लिया जा सकता है। इससे स्किन की कोशिकाओं में गर्मी उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से पसीना बहता है। पसीना हमारी स्किन के रोमछिद्रों को खोलता है और बाहरी त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इससे स्किन के डेड सेल्स को हटाने में काफी हद तक मदद मिलती है।

Workout
Workout

वर्कआउट के बाद स्टीम बाथ लेने से मांसपेशियों में दर्द महसूस को कम किया जा सकता है। वर्कआउट के बाद तुरंत स्टीम बाथ से दर्द कम करने और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने में मदद मिलती है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करके आपकी परेशानियों को दूर कर सकता है।

वर्कआउट से पहले स्टीम बाथ लेने से जोड़ों में ढीलापन और लचीलापन बढ़ता है। इससे जोड़ों में दर्द की परेशानी कम होती है। साथ ही यह सूजन को भी कम कर सकता है।

स्टीम बाथ की गर्मी से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। इस हार्मोन को’फील गुड’ हार्मोन के रूप में जाना जाता है, क्योंकि ये शरीर में तनाव को कम करने में मदद करता है।

Stress
Stress

स्टीम बाथ लेने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि लंबे समय तक स्टीम बाथ लेना शरीर के लिए घातक हो सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...