लिवर डैमेज होने के पैरों में दिखते हैं ये 3 संकेत, इग्नोर करना सेहत पर पड़ सकता है भारी: Liver Damage Symptoms
Liver Damage Symptoms

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए इन हर्ब्स का करें सेवन: Health Tips For Liver

लिवर को हेल्दी और स्वस्थ बनाएं रखने के लिए हर्ब्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। नीचे दिए गए हर्ब्स का आप सेवन कर सकते है।

Health Tips For Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे नाजुक औऱ महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पेट से संबंधित कोई भी परेशानी लिवर के कारण ही होती है। इसलिए हमेशा लिवर को स्वास्थ्य और हेल्दी रखने की सलाह दी जाती है। इसके कारण लोग कई सारी बाहरी चीजों का भी सेवन करते है, जो शरीर के लिए उतना हेल्दी नही होता है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है, जड़ी-बूटियों और देशी हर्ब्स का सेवन करना। आयुर्वेद उपचार शरीर को हेल्दी रखने के लिए सबसे पारंपरिक तरीका है। इससे लिवर को पोषण मिलता है। साथ ही लिवर में होने वाले नुकसान से भी बचाता है।

मानव शरीर का निर्माण वात, पित्त और कफ इन तीन ऊर्जाओं के कॉम्बिनेशन से किया गया है। शरीर में पित्त के असंतुलित होने से लिवर संबंधित समस्याएं होती है। इसके लिए आयुर्वेद में हर्ब्स को सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसलिए आज हम लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ हर्ब्स को सेवन करने के बारे में बताने वाले है। तो चलिए जानते है।

Also read : मजबूत हड्डियां पाने के लिए इन पेय पदार्थों का करें सेवन

Health Tips For Liver
Health Tips For Liver-Turmeric

लिवर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए आप हल्दी का सेवन कर सकते है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो अपने सूजन-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है, जो समग्र लिवर स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करता है। रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें, यह आपके लीवर को पोषण देने और उसे स्वस्थ रखने में मदद करेंगा। अगर आपको हल्दी वाले दूध में कुछ मिठा मिलाने के बारे में सोच रहें है, तो शहद आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।

​Dandelion root
​Dandelion root

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सिंहपर्णी की जड़ से अच्छा विकल्प ओर कोई नही है। सिंहपर्णी की जड़ विटामिन और खनिजों से भरपूर होती हैं और इस जड़ की प्राकृतिक कड़वाहट पाचन तंत्र को उत्तेजित करती है और इसे सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। अपने लीवर के सम्पूर्ण स्वास्थ को ठीक रखने के लिए रोजाना एक कप सिंहपर्णी की जड़ की चाय पीएं। सिंहपर्णी की जड़ की चाय अपने सर्वोत्तम गुणों के लिए जानी जाती है, जो लीवर और किडनी से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने में सहायता करती है।

Milk Thistle
Milk Thistle

लिवर डिटॉक्स के लिए मिल्क थीस्ल को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। मिल्क थीस्ल लिवर को फंक्शन करने में मदद करता है। इसे आप लीवर टॉनिक के रूप में इसकी चाय बनाकर पी सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। एक पैन में 2 कप पानी डालकर उसमें मिल्क थिस्ल की पत्तियों को मिलाकर इसे 1 कप होने तक अच्छे से उबाल लें और फिर इसका सेवन करें।

Licorice root
Licorice root

अपने लीवर की देखभाल के लिए प्राकृतिक रूप से मुलेठी की चाय का सेवन कर सकते है। मुलेठी की जड़ में सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को स्वास्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही मुलेठी पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने में सहायता करता है। मुलेठी की जड़ का सेवन करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसकी जड़ को उबालकर पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।