Amla Home Remedies
Amla Home Remedies

Amla Home Remedies: मधुर, शीतल और शुष्क प्रकृति का आंवला या करौंदा वात-पित्त और कफ को दूर करता है। अम्लता के गुण और अनेक फायदों को देखते हुए आंवले को त्रिदोषनाशक भी कहा जाता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर आंवला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है और कई बीमारियों से हमारी रक्षा करता है।

आंवले में विटामिन-सी, कैल्शियम, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, आयरन, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। विटामिन सी से लबरेज़ आंवला कच्चा, उबला, सूखा, आचार-चटनी या मुऱब्बे-किसी भी रूप में खाया जा सकता है। स्वाद में ये थोड़ा कसेला और खट्टा होता है। आइए इसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं-

Also read: आंवला जूस (Amla Juice in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए एक चम्मच सूखे आंवले के चूर्ण के साथ चुटकी भर हल्दी मिलाकर सुबह-शाम भोजन से पहले खाना फायदेमंद है। आंवले और जामुन का फल के 2-2 चम्मच रस दिन में दो बार लेने से आराम मिलता है।
  • दिल के मरीजों को दिन में कम से कम तीन आंवले का सेवन करने से लाभ मिलता है। आंवले का रस को सुबह खाली पेट या भोजन करने के एक घंटे बाद लें। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • दो चम्मच सूखे आंवले का पाउडर एक चम्मच गुड़ के साथ मिला कर दिन में दो बार खाने से गठिया के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
  • अम्लीय तत्वों से लीवर में विकार होने पर रोजाना दो बार दूध के साथ आंवले का चूर्ण लें। एक ग्राम आंवले का पाउडर एक चम्मच चीनी में मिलाकर पानी के साथ दिन में दो बार लें।
  • विटामिन सी और आयरन से भरपूर आंवले का नियमित सेवन एनीमियाग्रस्त रोगी के लिए लाभकारी है।
Amla Home Remedies
Amla Home Remedies and Benefits
  • खांसी और बलगम होने पर दिन में 3 बार आंवला मुरब्बा गाय के दूध के साथ खाएं। आंवले को शहद के साथ खाएं। आंवला रस को शहद के साथ मिलाकर दिन मेें कम से कम 2 बार लें।
  • सूखे आंवले का एक चम्मच बारीक चूर्ण गाय के दूध के साथ सुबह-शाम सेवन करने से बवासीर में फायदा होता है।
  • नकसीर में खून आने पर बारीक पिसा आंवला बकरी के दूध में मिला कर पिएं। मस्तिष्क पर इसका लेप लगाएं, खून निकलना बंद हो जाएगा।
  • पेशाब में जलन होने पर आंवले का रस शहद में मिलाकर सेवन करें।
  • पथरी होने पर सूखे आंवले का चूर्ण मूली के रस में मिलाकर 40 दिन तक सेवन करने से आराम मिलता है।
  • आंवले का जूस खून साफ करता है। इससे पिंपल्स या दानों की रोकथाम में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट 20-30 मिली जूस लेना फायदेमंद है।
  • बालों के पोषण और डेंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सूखे आंवले को लोहे की कढ़ाई मे रात भर भिगो दें। सुबह हाथ से अच्छी तरह पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में एक नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाना फायदेमंद है।
  • आंवले के रस में शहद मिलाकर पीने से दृष्टि में सुधार होता है। ग्लूकोमा के इलाज में आंवला, जामुन और करेला पाउडर बराबर मात्रा में मिलाकर एक-एक चम्मच दिन में दो बार लेना लाभकारी है।
  • पाचन में गडबड़ी होने पर भोजन के बाद आधा चम्मच घी और एक चम्मच ताजे आंवले का रस, शहद और 100 ग्राम दूध लेने से राहत मिलती है। 1 चम्मच आंवले का चूर्ण पानी के साथ लेने से पाचन प्रक्रिया सुधारने में मदद होती है। एसिडिटी की शिकायत हो, तो आंवले का रस खाना खाने के आधा घंटे के बाद गुनगुने पानी के साथ लें।
  • दस्त में आंवला की पत्तियों का एक चम्मच पेस्ट शहद के साथ मिलाकर लें। अतिसार की शिकायत होने पर एक गिलास पानी में एक नींबू का रस में आंवला चूर्ण और मिश्री मिला कर पिएं।
  • रात को सोते समय एक चम्मच आंवले का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से या शहद के साथ चाटने से कब्ज में फायदा होता है।
  • दिन में एक चम्मच आंवले का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर खाने से एनर्जी लेवल बढ़ता है।
  • मुंह के अल्सर में आंवला के पत्तों और छाल के काढ़े से कुल्ला करना उपयोगी है।
  • सूखे आंवले के बारीक चूर्ण को मंजन की तरह इस्तेमाल करने से दांत मजबूत और चमकदार होते हैं और मुंह की बदबू दूर होती है। इसका रस मसूड़ों को मजबूत करता है।
  • शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने या शरीर को डिटॉक्स करने में आंवले का रस नियमित लें।

रखें ध्यान: हालांकि आंवले का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होता। फिर भी किसी भी समस्या के उपचार के लिए आंवले का उपयोग करते समय नेचुरोपैथ या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें क्योंकि इनकी मात्रा व्यक्ति की स्थिति के हिसाब से लेना उपयुक्त है।

(डॉ संजीव कुमार, नेचुरोपैथ, दिल्ली)