आजकल बिंदी लगाना फैशन बन गया है शादीशुदा हो या फिर कुंवारी हर लड़की माथे पर बिंदी लगाकर अपने रूप को निखारती है। इस छोटी सी बिंदी का महत्त्व तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता चल जाता है। आइए  आपको बताते हैं बिंदी के कुछ स्वास्थ्य लाभों के बारे में  

मन की एकाग्रता 

बिंदी माथे के बीचो-बीच लगाई जाती है। इस  स्थान को  एकाग्रता का केंद्र माना जाता है।  माथे के बीच में  बिंदी लगाने से मन एकाग्र और शांत रहता है।

सिरदर्द में राहत 

बिंदी लगाने से सिरदर्द काफी हद तक कम हो जाता है। माथे के बीच का  बिंदु नसों और रक्त वाहिकाओं का केंद्र होता है जहां बिंदी लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है। 

अनिद्रा से मुक्ति 

अनिद्रा का एक मुख्य कारण तनाव व थकान है। बिंदी लगाने से चेहरे, गर्दन, पीठ और ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद 

माथे के बीचों-बीच जिस जगह पर बिंदी लगाई जाती है। उस जगह की नसें और आंखों की नसों का गहरा संबंध होता है। ऐसे में आंखों  के लिए बिंदी काफी फायदेमंद होती है। 

झुर्रियों से छुटकारा 

बिंदी लगाने से हमारे चेहरे की मांसपेशियों में बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे त्वचा को पोषण मिलने के साथ चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। 

श्रवण क्षमता को बढ़ाता है

एक मांसपेशी जो कि हमारे चेहरे को कान तक जोड़ती हैं, इस बिंदु पर मसाज करने से और इस पर बिंदी लगाने से हमारे सुनने की क्षमता भी तेज होने लगती है।