करवाचौथ का व्रत हर सुहागन स्त्री के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस व्रत से सौभाग्य बढ़ता है इसलिए इस व्रत में सुहागन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं और माथे पर सिंदूर सजाकर करवा माता से प्रार्थना करती हैं कि हे मां! जिस प्रकार तुमने अपने सुहाग की रक्षा की उसी प्रकार मेरा सुहाग और श्रृंगार बनायें रखना। इस व्रत में अपने सुहाग की वृद्धि के लिए महिलाएं किस प्रकार सोहल श्रृंगार करें आइए जानें –

ऐसे करें सोलह श्रृंगार :- मेकअप के बाद भी आप नैचुरल लुक में दिखें इसके लिए मेकअप से पहले की तैयारी जरूरी होती है। इसके लिए पहला स्टेप है कि अगर स्किन ड्राई है तो क्लींजिंग मिल्क से चेहरे को साफ कर लें। अगर स्किन आॅयली है तो एस्ट्रीजेंट से चेहरे को साफ करना चाहिए। इसके बाद फेस पर टोनर लगाएं और कुछ देर प्राकृतिक हवा में फेस को सूखने दें। कुछ देर बाद पूरे फेस पर अच्छी तरह से माॅइश्चराइजर लगाएं। यदि स्किन आॅयली है तोआॅयल फ्री माॅइश्चराइजर लगाएं। 

छुपाएं दाग-धब्बे :- आपकी त्वचा पर कोई दाग या किसी प्रकार का निशान है तो आप उसे कंसीलर लगाकर कंसील कर लीजिए। कंसीलर का चुनाव आप अपनी त्वचा के अनुसार कर सकती हैं। अब आप टू-वे केक के स्पंज को गीलाकर लें और एक सार पूरे चेहरे पर लगायें। यदि चेहरे पर किसी प्रकार का निशान न हो तो सीधे टू-वे केक लगाएं।

गाल करें गुलाबी :- चेहरे से खुशी की लाली छिटकती रहे इसके लिए ब्लशर लगाएं। पिंक या पीच कलर का ब्लशर इस मौके पर ज्यादा अच्छा लगेगा। दिन के समय लाइट ब्लशर लगाएं लेकिन रात के वक्त थोड़ा अधिक ब्लशर लगाना चाहिए क्योंकि रोशनी कलर को चुरा लेती है। ब्लशर लगाते समय ध्यान रखें कि ब्रश से ब्लशर लेकर चीक बोन पर लगाएं और उसे कनपटी तक खींचकर मर्ज कर लें।

  

मृगनयनी सी आंखें :- आंखों का मेकअप आपकी ड्रेस से मैचिंग या कॉम्प्लमेंटिंग हो तो अच्छा लगता है। दिन में पूजा करने के लिए तैयार होना हो तो शेड थोड़ा लाइट लगायें। ड्रेस से मैचिंग या कॉम्प्लमेंटिंग आईशैडो लगाएं। आईलाइनर की पतली लकीर आंखों से कुछ बाहर की ओर खींचें इससे आंखें बड़ी दिखेंगी। अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो आंखों के बिल्कुल पास से आईलाइनर की लकीर खींचें और आंखों में काजल भरें। इसके बाद पलकों पर मस्कारा का सिंगल कोट लगाएं। भौहों को सुन्दर आकार देने के लिए आप ब्लैक या ब्राउन कलर की आईब्रो पेंसिल से आईब्रो को सुन्दर सी शेप दें। आईलैश कर्ल से लैशेज को कर्ल करें व इसके बाद मस्कारा का डबल कोट लगाएं।

होंठ बन जाएं ग्लाॅसी :- होठों को खूबसूरत दिखाने के लिए पहले अपने होठों को लिपलाइनर से सुन्दर-सी शेप दीजिए। अगर होंठ बड़े हैं तो लिप लाइन से होंठ की नैचुरल लाइन से जरा सी अंदर की ओर लिप लाईन बनाएं। अगर लिप्स छोटे हैं और आप उसे सेक्सी लुक देना चाहती हैं तो नैचुरल लिपलाइन से जरा सी बाहर की ओर लिपलाइन बनाएं। दिन के समय आप होठों पर लिप ग्लाॅस या लिक्विड लिपस्टिक लगाएं। रात के समय ड्रेस से कॉम्प्लमेंटिंग पीच, रेड या मैरुन कलर की लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद होठों के बीच में टिश्यू पेपर रखकर अतिरिक्त लिपस्टिक निकाल लें और फिर लिपग्लाॅस लगाएं।

माथे पर दमकती बिन्दी :- माथे पर दमकती बिन्दी हो तो मेकअप में चार-चांद लग जाते है। आप चाहें तो करवाचैथ के मौके पर अपने हाथों से कुमकुम की सुन्दर बिन्दी बना सकती हैं। वैसे डिफरेंट लुक के लिए स्वरोस्की या बाजार में मिलने वाली डिजाइनर बिन्दी भी लगा सकती हैं।