​’बिग बॉस’ के हर सीजन मेें भोजपुरी इंडस्ट्री से कोई न कोई कंटेस्टेंट घर में आता है। वहीं मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को ‘बिग बॉस’ की टीम ने पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के लिए अप्रोच किया है। खबरों की मानें तो उनकी एंट्री घर में पहले ही होनी थी लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से खेसारी लाल यादव की एंट्री लेट हो गई। रिपोर्ट्स हैं कि खेसारी लाल यादव सलमान खान के शो में 25 अक्टूबर को एंट्री करेंगे। वहीं खबरें यहां तक भी सामने आई थीं कि घर में 
रानी चटर्जी की एंट्री होगी।  
बता दें कि भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खेसारी से पहले भोजपुरी सेलेब्स मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा, संभावना सेठ भी सलमान खान के शो का हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी पढ़े-