कई अध्ययनों से ये साफ हो चुका है कि महिलाओं में किडनी रोग होने की आशंका अधिक रहती है इसलिए महिलाओं को इस रोग से जुड़ी सभी जानकारियां होना आवश्यक हैं। हम आपको यहां बता रहें हैं ऐसी 8 आदतें जो महिलाओं में किडनी रोग होने के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होती हैं-
1- देर तक पेशाब रोकना
अधिकतर महिलाओं को यह आदत होती है कि घर से बाहर होने पर वो बाहर का टॉयलेट यूज करना पसंद नहीं करती हैं। वो सोचती हैं कि घर पहुंचकर ही टॉयलेट जाएंगी। लेकिन बहुत देर तक बाथरूम रोक कर रखने पर किडनी पर दबाव पड़ता है और इससे किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
2- ज्यादा नमक का सेवन करना
महिलाओं को तीखा-नमकीन खाना, खाना पसंद होता है। लेकिन स्वाद की इस तलब को पूरा करने की यह आदत उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। क्योंकि ज्यादा नमक वाली चीजें खाने से ब्लड-प्रेशर बढ़ता है, जोकि किडनी के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
3- पानी कम पीना
महिलाएं, काम के चक्कर में अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती हैं। उन्हें इस बात का भी ख्याल नहीं रहता है कि वो एक-दो मिनट निकालकर पानी भी पी लें। पानी कम पीने के चलते उनके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं और किडनी को नुकसान पहुँचता है।
4- पेन किलर का सेवन करना
हाथ-पैरो में दर्द हो या बदन दर्द हो महिलाएं, झट से पेन किलर ले लेती हैं। जिससे उनका दर्द कुछ घंटों के लिए ठीक तो हो जाता है किंतु वो पेनकिलर, किडनी को नुकसान पहुंचा जाता है।
5- आराम ना करना
आजकल महिलाएं घर का ही नहीं बाहर का काम भी करती हैं। सारे कामों को समय से निपटाने के चलते उन्हें आराम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। जिसके चलते उन्हें ब्लड-प्रेशर व हार्ट डिजिज हो जाती हैं और इन दोनों बीमारियों के चलते किडनी डैमेज होने के चांसेस काफी बढ़ जाते हैं।
6- कॉफी अधिक पीना
काम की थकान उतारने के लिए अक्सर महिलाएं दिनभर में 4 से 5 कप काफी पी लेती हैं। डॉक्टर के अनुसार कॉफी ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और बढ़ा हुआ ब्लड-प्रेशर किडनी के लिए एक अभिशाप है।
7- नॉन वेज अधिक खाना
नॉन वेज खाने की शौकीन महिलाओं में किडनी डैमेज की संभावना अधिक होती है। नॉन-वेज में पाया जाने वाला हाई-प्रोटीन किडनी को ख़राब करने में काफी हद तक जिम्मेदार होता है।
8- डायबिटीज के इलाज में लापरवाही
डायबिटीज से ग्रसित महिलाओं को अपने ट्रीटमेंट में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योकि डायबिटीज को अगर कंट्रोल ना किया जाए तो किडनी बहुत ही जल्दी खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
शरीर के ये 8 लक्षण इशारा करते हैं महिलाओं में किडनी रोग की तरफ
महिलाओं से संबंधित रोग और उनके घरेलू उपचार
कुछ यूं रखें अपने सेक्सुअल हाइजीन का ख्याल
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
