Cooking Hacks
Cooking Hacks

Cooking Hacks: खाने में अगर तड़का ही ना हो तो ऐसे में वह बेस्वाद सा लगता है। अक्सर हम सब्जी बनाने के बाद भी उसके टेस्ट को बढ़ाने के लिए आखिरी में तड़का जरूर लगाते हैं। वास्तव में अगर देखा जाए तो भारत के खाने की जान ही तड़के में छिपी हुई है। वो सरसों के दाने की चटकती आवाज़, करी पत्ते की खनक, और गरम तेल में लहसुन की महक स्वाद को एक नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है। अमूमन तड़का लगाने के लिए तेल या घी की जरूरत भी होती है। लेकि इन दिनों अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं या फिर अपने खाने को और भी ज्यादा हेल्दी बनाने पर विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आप यकीनन तड़के में तेल की मात्रा को कम करना चाहेंगे।

हालांकि, कम तेल में तड़का लगाते समय कहीं ना कहीं स्वाद के साथ भी समझौता करना ही पड़ता है। हो सकता है कि आप भी टेस्ट के साथ किसी तरह का समझौता ना करना चाहते हों, लेकिन तेल की मात्रा को कम करने का विचार बनाया हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेहद कम तेल में भी तड़का लगा सकते हैं और साथ ही साथ आपको खाने का वही बेमिसाल टेस्ट भी मिलेगा-

जब आप तड़का लगा रहे हैं तो कोशिश करें कि आप नॉन-स्टिक या सेरामिक पैन का इस्तेमाल करें। दरअसल, ऐसे पैन में तेल कम लगता है। बस जब आप पैन गरम करो तो बस आधा से एक चम्मच तेल डालो और अच्छी तरह फैला दो। अगर आप नॉर्मल पैन में तड़का लगाते हैं तो आप आमतौर पर 2-3 चम्मच तेल का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इस पैन से अतिरिक्त तेल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती। बस आप पहले पैन गरम करो, फिर तेल डालो। अब आप पैन को हल्का घुमाकर तेल फैला दो।

Use a small pan or wok
Use a small pan or wok

यह एक स्मार्ट तरीका है कम तेल में तड़का लगाने का। हमेशा ध्यान दें कि आप तड़का लगाने के लिए छोटे पैन या कड़ाही का इस्तेमाल करें। दरअसल, बड़े पैन में ज़्यादा जगह होती है, इसलिए मसाले भूनने के लिए तेल भी ज़्यादा चाहिए होता है। वहीं, जब आप छोटा पैन या छोटी कड़ाही यूज करते हैं, तो इससे आधा से एक चम्मच तेल ही काफी होता है। कम तेल में मसाले अच्छी तरह भुन जाते हैं और तेल भी बचता है।

मसालों को भूनने से पहले तेल को अच्छी तरह गरम किया जाना चाहिए। जब मसाले गरम तेल में आते हैं तो इससे वह खुशबू और स्वाद निकलता है। इससे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। जबकि ठंडे तेल में मसाले तेल सोख लेते हैं और अच्छे से भुनते नहीं। इसलिए, तेल तब तक गरम करें, जब तक वो हल्का गर्म हो जाए, धुआं न निकले। फिर इसमें राई या जीरा डालो। इससे मसाले तुरन्त फूटते हैं और खुशबू जल्दी निकलती है। साथ ही साथ तेल भी कम लगता है।

Dry roast the spices without adding oil
Dry roast the spices without adding oil

यह भी एक तरीका है कम तेल में भी खाने के स्वाद को बेहतरीन बनाने का। सूखा भूनने से मसालों का स्वाद ज़्यादा निकलता है और तेल कम लगता है। इसके लिए आप एक पैन गरम करो। फिर इसमें राई, जीरा, मेथी या करी पत्ता डालकर 10-15 सेकंड तक भूनो, जब तक खुशबू आए। फिर इसमें आधा चम्मच तेल डालो। इससे आपको स्वाद तो पूरा रहेगा लेकिन तेल आधा या उससे भी कम लगेगा। ये तरीका मेथी, राई, जीरा और करी पत्तों के लिए बहुत अच्छा है।

कम तेल में तड़का लगाने के लिए पानी और तेल के मिक्सचर को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी गर्मी फैलाने में मदद करता है और मसाले कम तेल में भुन जाते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच तेल और एक चम्मच पानी पैन में डालो। जब पानी उड़ जाए और तेल गरम हो जाए तब मसाले डालो। इससे ना केवल तेल कम लगेगा, बल्कि तड़का क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनेगा। दाल और सब्जी में तड़का लगाते समय आप इस तरीके को अपना सकते हैं।

जब आप पैन में तेल सीधा डालते हैं तो इससे अक्सर तेल का ज्यादा इस्तेमाल होता है। इसलिए, स्प्रेयर से या ब्रश से हल्का-फुल्का तेल लगाओ। इससे तेल कंट्रोल में रहेगा, कम और बराबर लगेगा। अगर आप खिचड़ी या चीला बना रहे हैं तो इस तरीके को अपना सकते हैं।

crush the spices
crush the spices

ध्यान दें कि कुटा हुआ मसाला का स्वाद अपेक्षाकृत तेज होता है। इसलिए, लहसुन को कूटो या अदरक को बारीक कद्दूकस करो, फिर तड़के में डालो। इससे ज्यादा तेल या टाइम नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी स्वाद पूरा आएगा। इस तरह आपके मसाले की क्वांटिटी भी कम इस्तेमाल होगी। लेकिन जब आप सब्जी को चखेंगे तो आपको ना केवल उसमें से सारे मसालों की महक आएगी, बल्कि खाने में उसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा।

जब आप तड़के में तेल की मात्रा को कम कर रहे हैं तो ऐसे में आपको मसालों की मात्रा को भी एडजस्ट करना चाहिए। कुछ मसाले जैसे हींग या मेथी ज़्यादा भुने या सूखे लगें तो स्वाद कड़वा हो सकता है। जब आप तेल कम डालते हैं तो मसाले कम करने चाहिए या फिर उन्हें हल्का सूखा भूनना चाहिए। इससे स्वाद बैलेंस रहता है और कड़वापन नहीं आता है। कोशिश करें कि आप शुरू में मसालों की मात्रा आधी या तीन चौथाई रखो।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...