सामग्री :
ताजे मक्की के दाने 200 ग्राम, बेसन 3/4 कप, चावल का आटा 2 बड़े चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च बारीक कटी 3 नग, 1 ब्रेड स्लाइस, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक स्वादानुसार, फ्रिटर्स सेंकने के लिए रिफाइंड ऑयल।
विधि :
100 ग्राम मक्की के दानों को उबाल लें व बचे दानों को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें। उपरोक्त लिखी सभी सामग्रियों को मिलाएं। मिश्रण से लगभग चार इंच लंबे व आधे इंच मोटे रोल या फ्रिटर्स बनाएं व गर्म तेल में डीप फ्राई कर लें। इनको चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।
