सामग्री :
कवर करने के लिए :
मैदा आधा कप, नमक स्वादानुसार, ऑयल 1 बड़ा चम्मच, गेहूं का आटा रोल करने के लिए।
भरने के लिए :
आलू छिला व कटा हुआ 3/4 चौथाई कप, हरी मटर कुचली हुई 3/4 कप, कच्चा आम कसा हुआ 3/4 कप, तेल 3/4 बड़े चम्मच, प्याज कटा हुआ ३य४ कप, अदरक व हरीमिर्च का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती कटी हुई 3 बड़े चम्मच।
विधि :
आटे और नमक को एक साथ छान लें। फिर इसे एक कटोरे में डालकर तेल मिलाएं और पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर इसका मुलायम आटा गूंद लें और अलग रख दें।
एक छोटी कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर उसमें प्याज डालें और मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि वह सुनहरा भूरा ना हो जाए। अगर जरूरत लगे तो हल्का पानी छिड़क दें। इसमें आलू, मटर और कच्चे आम को मिला लें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कि आलू मुलायम ना हो जाए। बीच-बीच में हिलाते रहें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी और छिड़क लें। इसमें अदरक, हरीमिर्च का पेस्ट, लालमिर्च और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं। इसे ढककर पांच मिनट तक या तब तक पकाएं, जब तक कि सब्जियां गल ना जाएं। गैस से हटाकर इसमें धनिया मिलाएं और ठंडा करें। फिर इसे अठारह हिस्सों में बांट कर अलग रख दें। आटे को पतले आयताकार में रोल करके रख लें। एक टुकड़े को उठाकर उसके बीच में आलू रखें। आयताकार टुकड़े के किनारों पर पानी लगाएं। इसकी एक साइड को दूसरी साइड पर मोड़कर किनारों को बंद कर दें।
एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें समोसों को तलने के लिए छोड़ दें जब तक कि वे हल्के भूरे रंग के व कुरकुरे ना हो जाएं। एक सोखने वाले कागज पर समोसे निकाल लें और पुदीने व लाल चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।
