दही सूजी वेज चीला
- बारीक सूजी 1 कप
- मैदा 1 बड़ा चम्मच
- बेसन 2 छोटा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- छोटे-छोटे क्यूब में कटा टमाटर 1
- बारीक कतरा प्याज ½ कप
- बारीक कटा हरा धनिया 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटी बीज रहित शिमला मिर्च 2 बड़े चम्मच
- बारीक कटी हरी मिर्च 2
- नमक स्वादानुसार और ईनो फ्रूट साल्ट ½ चम्मच।
- चीले सेकने के लिए थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल और धनिये पोदीने की चटनी
विधि
स्टेप 1- सूजी, बेसन, मैदा को छलनी से छानकर उसमें नमक, जीरा, हरी मिर्च मिलाएं। फिर थोड़ा पानी डालकर हैंड मिक्सर से फेंटें ताकि घोल एकसार हो जाए।
स्टेप 2- चीले के लिए मिश्रण पकौड़ी के घोल से थोड़ा पतला होना चाहिए। इसमें हरा धनिया और ईनो फ्रूट साल्ट डालें। एक नॉनस्टिक तवे पर थोड़ी सी चिकनाई लगाएं, उसे गरम करके उस पर एक कटोरी भरकर चीले का मिश्रण फैला दें। इसके ऊपर टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च डालें।
स्टेप 3- नीचे वाली साइड सिकने पर इसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी सेकें। इस चीले को चटनी के साथ सर्व करें।
गोभी पकौड़ा

- एक बड़ी फूल गोभी
- बेसन 250 ग्राम
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- अजवायन 1 छोटा चम्मच
- पकौड़ा मसाला 2 छोटे चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- बेकिंग पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
- पकौड़े तलने के लिए रिफाइंड ऑयल
स्टेप 1- फूलगोभी के छोटे-छोटे डंडी वाले फूल काटें और उन्हें दो मिनट उबलते पानी में डालकर छलनी में निकाल लें। प्रत्येक फूलगोभी के टुकड़े पर एक क्रास का निशान चाकू से लगा दें।
स्टेप 2- बेसन फेंटें उसमें नमक, अजवायन, बेकिंग पाउडर, मिर्च मसाला आदि डालें। गोभी के टुकड़ों को फॉर्चून बेसन में लपेटकर गरम तेल में तलें।
स्टेप 3-चाहे तो हल्का तलें, फिर थोड़ा चमचे से दबाकर पुन: तलें।गरमागरम पकौड़ों को सॉस के साथ सर्व करें।
