खासियतें कुछ ऐसी
इंडियन हो या इटैलियन, मैक्सिकन हो या चाइनीज या चाहते हों कोई और ट्विस्ट, सभी कुछ आपको उपलब्ध हो जाएगा इन फूड ट्रक्स में। खाने का एक नया स्टाइल जो खुले आसमान के नीचे जायके का अलग ही अनुभव कराता है। कम बजट में एक अच्छा स्वाद। इन घुमक्कड़ ट्रकों के जायके लोगों जुबान पर चढ़ रहे हैं। लोकेशन और टाइम का विवरण फेसबुक, ट्विटर, वेबसाइट्स से लिया जा सकता है।
जुनूनी और अनुभवी टीम
जुनूनी और फूड के प्रति एक अलग प्यार रखने वाले कुछ लोगों ने इस काम को बड़ी शिद्दत के साथ शुरू किया। नतीजा- आज फूड ट्रक्स अपने जायके लिए जाने और पहचाने जाने के साथ-साथ एक नए ट्रेंड के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में फूड के इन दीवानों की वजह से आज कई जायकेदार फूड ट्रक्स के विकल्प हैं जहां आप अलग स्वाद का लुत्फ ले सकते हैं।
पहला फूड ट्रक एगजैक्टली
एगजैक्टली की इस जायकेदार यात्रा की शुरुआत हुई अवॉर्ड विनिंग टीवी सीरीज ‘ईट स्ट्रीट देखते- देखते। विक्रांत और लवानिका ने इस टीवी सीरीज में देखा कि लोग सड़क पर जंक फूड की जगह स्वस्थ खाना खा रहे थे। टीवी सीरीज में फूड ट्रक बिजनेस को पूरी दुनिया में फैले देख दोनों ने फैसला किया कि वह भारत में पहला फूड ट्रक ‘एगजैक्टली के नाम से शुरू करेंगे। फिर क्या था अंडे की वैरायटी वाली डिशेज, टेस्टी बर्गर, पास्ता, वेफर्स जैसी तमाम जायकेदार चीजों के जायके के साथ फरवरी 2015 में इसकी शुरुआत गडग़ांव से हुई। आज एगजैक्टली गुडग़ांव में अलग-अलग लोकेशन पर अपना जायका परोस लोगों को दीवाना बना रहा है। जीपीएस युक्त पहले फूड ट्रक की लोकेशन के बारे में आप बेवसाइट पर अपडेट्स ले सकते हैं।
जायकेदार सफर का इरादा
एगजैक्टली का उद्देश्य बेहद खास है। यहां स्वस्थ खाना मिलता है वो भी कंफर्ट के साथ। इनकी फूड थीम है अंडा। यह फूड ट्रक साबित करता है कि अंडा सिर्फ ब्रेकफास्ट की चीज नहीं हैं बल्कि इसका अलग-अलग अंदाज में लुत्फ उठाया जा सकता है, जो कि काफी सेहतमंद है। एगजैक्टली के अंडे के साथ सभी एक्सपेरिमेंट अब तक कारगर रहे हैं। एगजैक्टली के फूड की बढ़ती मांग ने इनकी जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है, लिहाजा ये लगातार एक्सपेरिमेंट कर नई डिश की खोज भी करते रहते हैं।
एगजैक्टली मेन्यू
आप एगजैक्टली के नाम पर ये मत सोचिएगा कि यहां सब कुछ अंडे का ही मिलेगा। यकीनन यहां अंडे की रेसपीज ज्यादा हैं, लेकिन इसके अलावा आप यहां अमेरिकन खाना भी एंजॉय कर सकते हैं जैसे पैन केक्स, चॉको ब्लास्ट वेफल, बटर चिकन रैप। चॉको ब्लास्ट वेफल यहां की सिग्नेचर रेसिपी है। अंडे की कई एक्सपेरिमेंटल रेसिपीज़ के साथसाथ यम्मी रैप, बर्गर और पास्ता का टेस्ट लेने के लिए यह ऐसी जगह है जिसका स्वाद लेकर आप कहेंगे एगजैक्टली।
फूडी लॉरी…जायके का एक बेहतरीन आइडिया
