सामग्री-
- आटा 2 टी कप
- दूध एक चैथाई टी कप
- मूंगफली 1 टी कप
- हरा धनिया बारीक कटा 1टी कप
- हरीमिर्च 1-2
- अदरक छोटा टुकड़ा
- आम का आचार 2 टेबल स्पून
- जीरा एक चैथाई टी स्पून
- राई एक चैथाई टी स्पून
- नमक स्वादानुसार
- घी या तेल-सेंकने के लिए
विधि-
- आटे में चुटकीभर नमक और दूध मिलाकर आटा गूथं लें और ढककर रख दें।
- मूंगफली, हरीमिर्च अदरक, जीरा, राई को मिलाकर सूखा भून लें।
- फिर इसमें हराधनिया और नमक मिलाकर बारीक पीस लें ।
- पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए।
- आम के अचार में से फांक अलग रख दें।
- गूंथे आटे की पतली-पतली तीन रोटियां बेल लें।
- पहली रोटी पर मूंगफली का पेस्ट फैलाएं।
- फिर इसके उपर दूसरी रोटी रखकर हल्के हाथ से दबाएं।
- फिर इस पर थोड़ा अचार का मसाला फैलाएं, अब इसके उपर तीसरी रोटी रखकर दबा दें।
- किनारों को अच्छे से दबा दें।
- अब गरम तवे पर इन परांठों को सेंक लें।
ये भी पढ़े-
