कभी कार्टून के पीछे भागभाग कर बच्चों को खिलाना, कभी उनके साथ बच्चा बन जाना। बच्चे खाने को लेकर कितने चूजी हैं इसका अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकती हैं कि उन्हें ज्यादातर बाहर के जंक फूड्स ही पसंद आते हैं। मम्मियां बच्चों को किस तरह ढेर सारी वेजीज और फ्रूटस खिलाएं, इसके लिए पेश हैं कुछ कारगर टिप्स। अब बच्चों के आहार में फल और सब्जियां शामिल करने में आपको कोई दिक्कत नहीं आएगी।
शुरू से डालें आदत
बच्चों को शुरुआत में जब से आप ठोस आहार दे रही हैं, तब से ही धीरे-धीरे फ्रूट्स और वेजेटबेल से इंट्रोड्यूज कराती रहें। जैसे जब तक उसके दांत नहीं हैं, तब तक आप उसे केला, आम, चीकू जैसे फ्रूट्स खिलाएं।
सब्जियों से कराएं दोस्ती
बच्चों को सब्जियां खिलाना और भी टेढ़ी खीर है लेकिन यकीन कीजिए आपके थोड़े से प्रयास से आपके लिए ये बेहद आसान हो जाएगा। जब बच्चा 6 महीने के ऊपर हो जाए तो हर महीने या हफ्ते में उसे नई-नई वेजीटेबल्स बनाकर खिलाएं। शुरुआत में उसे ये अच्छा भले ना लगे, लेकिन फिर आदत पड़ जाएगी तो अच्छा भी लगेगा।
नई सब्जियां और फ्रूट्स ट्राई कराते रहें

किसी भी नई चीज़ को बच्चों को खिलाने में कई बार मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में अगर बच्चे को एक सब्जी या फ्रूट नहीं पसंद आ रहा तो इसका ये मतलब नहीं कि आप उसे छोड़ दें। बल्कि उसे ट्राई करवाते रहें। उसे नए-नए फॉर्म में दें। देखिएगा एक दिन बच्चा वो फ्रूट्स और वेजीटेबल्स खाने लग जाएगा।
अच्छी प्रेजेंटेशन करें
अक्सर छोटे बच्चे बोरिंग खाना पसंद नहीं करते तो क्यों ना उनके लिए कुछ ऐसा बनाएं जो उनके फेवरेट कार्टून से मिलता जुलता हो। जैसे उनके लिए तरह तरह की सब्जियों के साथ एक कार्टून फेस वाला हैल्दी सैंडविच बना दें। या फ्रूट्स और वेजेटेबल्स को कार्टून स्टाइल में काटकर उन्हें खिलाएं।
जंक फूड रिप्लेस करें हैल्दी रोटी रैप से
बच्चों को जंक फूड इतना ज्यादा पसंद आता है कि बचपन से ही अगर उसकी आदत लग गई तो छूटती नहीं। ऐसे में आप उन्हें एक बढिय़ा हैल्दी रोटी रैप बनाकर खिलाएं। रोटी रैप को कई तरह की रंग -बिरंगी हैल्दी सब्जियों से थोड़ा टेस्टी बनाएं और बच्चे को खिलाएं।

साथ खरीदें फ्रूटस और वेजीटेबल्स
यकीन मानिए ये एक कारगर नुस्खा होगा। अगर आप अपने बच्चे के साथ खरीदने जाएंगे फ्रूट्स और वेजेटेबल तो वो इंटरेस्ट लेकर उसे जानने की कोशिश करेंगे और उसके बाद अगर आप इनके गुण समझाएंगे और उन्हें मज़ेदार बनाएंगे तो वो जरूर खाएंगे।
ट्राई करते रहें कुछ नया
बच्चों को अगर सब्जियां खिलानी हैं तो केवल दाल चावल रोटी के साथ ही नहीं बल्कि उसे फैंसी भी बनाकर खिलाएं ताकि वो बोर ना हो जाए। क्योंकि ज़रा सोचिए जब हम बड़े भी कभी कभी हरी सब्जियों के एक ही स्टाइल में बनने की वजह से बोर हो जाते हैं तो वो तो बच्चे हैं। इस लिए कुछ ना कुछ नया करते रहें।
ताजा फ्रेश फ्रूट्स की आदत डालें
जैसे शुरुआती दिनों में बच्चे के पास दूध के अलावा और किसी चीज़ का विकल्प नहीं होता तो वो दूध को अच्छी तरह एडॉह्रश्वट कर लेता है, ठीक उसी तरह हर दिन बच्चे को एक से दो फल जरूर खिलाएं। अगर बच्चा छोटा है तो उसे उसके हिसाब से फल दें और अगर 2 साल से बड़ा है तो उसे प्रॉपर फ्रूट्स सैलेड और वेजीटेबल की आदत डालें।
मिक्स सब्जियां बनाएं

अगर बच्चे को एक सब्जी पसंद नहीं आती तो उसे मिक्स वेज खिलाएं। इसके लिए कम मसाले में मिक्स वेज बनाएं। मिक्स वेज में बच्चे को कई तरह की सब्जियों का स्वाद मिलेगा। जैसे शिमला मिर्च, गोभी, मटर, बींस ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां वगैरह वगैरह।
फ्रूट्स के शेक और चाट बनाएं
बच्चे को फ्रूट चाट बहुत पसंद आएगी। इसके लिए ढेर सारे रंगबिरंगे फल लें। उसके बहुत छोटे-छोटे टुकड़े करें। इसमें हल्का सा नमक डालें चाहें तो नींबू भी डाल सकती हैं। इसे बच्चे को खिलाएं। उन्हें पसंद आएगा। इसके अलावा डिफरेंट फ्रूट शेक्स भी बना सकती हैं जैसे बनाना शेक, मैंगो शेक, पपीता शेक, चीकू शेक।
घर पर बनाएं वेज हॉट डॉग
अब घर पर ही आप वेज हॉट डॉग खिला सकती हैं। इसमें आपको बस आलू के अलावा ढेर सारी सब्जियां डालनी हैं। बस इसमें आप सॉस वगैरह का इस्तेमाल ना करें तो ज्यादा अच्छा है। इसकी जगह आप नींबू वगैरह निचोड़ सकती हैं।
डिफरेंट वेज पिज्जा बनाएं
बच्चों को रोल बहुत पसंद आते हैं और ये रोल वो आसानी से खा भी लेते हैं जैसे अगर आप एग रोल या चिकन रोल या आलू रोल बना रही हैं तो इसमें बहुत सारी सब्जियां भी मिक्स करें। इसी तरह आप घर पर ही बेस लाकर उसमें डिफरेंट सब्जियां डालकर एक अच्छा सा हैल्दी पिज्जा तैयार कर सकती हैं।
नूडल्स में भी डालें सब्जियां

बच्चों को नूडल्स भी बहुत पसंद आते हैं लेकिन बाहर के नूडल्स नुकसान करते हैं। इसे हैल्दी बनाने के लिए थोड़े से नूडल्स में बहुत सारी सब्जियां डालें। इसमें उन्हें नूडल का स्वाद भी मिल जाएगा और सब्जियों के गुण भी।
खाने के साथ सैलेड की आदत
जब भी खाना खाएं, कोशिश करें कि बच्चे को सैलेड की आदत पड़ जाए। इसके लिए खीरा, टमाटर, प्याज, चुकंदर के साथ कई तरह के सैलेड बनाएं। इसे टेस्टी बनाने के लिए इसमें थोड़े सा चाट मसाला या काला नमक का इस्तेमाल करें ताकि ये मजेदार हो जाएगा। खाने के साथ सलाद भी जरूर दें बच्चों को।
फ्रूट् और वेजीटेबल रायता भी जरूरी
आपको रायते के जरिए भी बच्चे को डिफरेंट वेजीज खिलाने का मौका मिल सकता है। बस आपको करना ये है कि ठंडी-ठडी दही को फेंटें इसमें आप कई तरह की सब्जियां मिलाएं। जैसे खीरा, टमाटर, उबली लौकी, प्याज, चुकंदर, ककड़ी वगैरह साथ ही डिफरेंट तरह के फ्रूट्स जैसे केला, अंगूर, संतरा, सेब, अन्नास, आम वगैरह। इससे आपके बच्चे को मिलेगा डबल पोषण।
पराठे को बनाएं वेजी
बच्चों को पराठे पसंद आते हैं। ऐसे में उन्हें आलू के साथ कई तरह की सब्जियां जैसे- पालक, बथुआ, मेथी, मूली, टिंडा, घिया, तोरी को उबाल कर आटे में गूंथ कर परांठा बना कर बच्चे को खिला सकती हैं।
कलरफुल फ्रूट्स और सब्जी ट्राई करवाएं
बच्चों को अपने रंगबिरंगे खिलौने बहुत पसंद आते हैं उसी तरह उनके खाने को भी बनाएं। रंग बिरंगे फ्रूट्स और सब्जियां बच्चों के मेन्यू में डालें। अगर बच्चा स्कूल जाने लगा है तो भी कोशिश करें कि लंच में फ्रूट्स और वेजीटबेल्स जरूर हो।
टॉप फाइव टेस्टी हैल्दी फ्रूट्स एंड वेजीटेबल ऑप्शन
- बनाना पुडिंग बनाएं
- चॉकलेट फ्रूट पुडिंग ट्राई कर सकती हैं
- फ्रूट बास्केट ट्राई करें
- आलू कैबेज रैप बनाएं।
- वेज उत्तपम।
ये भी पढ़ें-
