ऑरेंज सूफले
सर्व- 2, तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-45 मिनट (जमने तक का समय)
सामग्री-
- आॅरेज जैली 1 पैकेट
- पानी 1 कप
- आॅरेंज जूस 200 मिली
- वनीला आइसक्रीम 3 बड़े चम्मच
- ताजा संतरे का रस 3 बड़े चम्मच
- क्रीम 1/2 कप
- सजावट के लिए फेंटी क्रीम तथा बीज रहित संतरे की फांकें।
विधि-
1. सबसे पहले गर्म पानी में जैली घोलकर संतरे की जैली बनाएं। इसे फ्रिज में जमाएं।
3. जम जाने पर इसमें जूस, आइसक्रीम, और क्रीम डालें और मिलाएं।
4. फिर से जमा दें। फेंटी क्रीम व संतरे की फांकों से सजाकर परोसें।

केला वैफल्स
सर्व- 2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-20 मिनट
सामग्री-
- अंडा 1
- बूरा चीनी 1 बड़ा चम्मच
- मैदा 2 बड़े चम्मच,
- बेकिंग पाउडर 1 चुटकी
- दूध् 1/4 कप
- पिसी दालचीनी 1 चुटकी
- मेपल सिरप।
विधि
1. सबसे पहले वेफर्स मेकर गर्म करके तेल/ मक्खन लगाएं। अब सारी सामग्री मिला कर वेफर्स मेकर में डालें।
3. अब कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने पर निकालें।
4. अब तैयार केला वैफल्स, मेपल सिरप व केला स्लाइस के साथ परोसें। आप चाहें तो आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
फेस्टिवल पर ट्राई करें ये लो कैलोरी इंडियन ट्विस्टेड मिठाइयां
अपने डेजर्ट को बनाएं चॉकलेटी…ट्राई करें हॉट चॉकलेट सॉस रेसिपी
संतरे के इस सीजन में बनाएं ऑरेंज योगर्ट
