सर्व- 3,तैयारी में समय- 10 मिनट,बनने में समय-30 मिनट
सामग्री
मीठे क्रस्ट के लिए
- मैदा 120 ग्राम,
- मक्खन 60 ग्राम,
- आइसिंग शुगर
- 30 ग्राम,
- ठंडा पानी 4 छोटे चम्मच,
- बेकिंग पाउडर 1/4 छोटा चम्मच।
विधि- एक साथ सामग्री मिलाकर क्रीम का मिश्रण बनाएं और पानी डाल कर आटा-सा गूंथ लें।
भरावन-
- चीनी 400 ग्राम,
- क्रीम 300 ग्राम,
- शहद 3 बड़े चम्मच,
- दरदरा अखरोट 250 ग्राम।
विधि
1- सबसे पहले भारी तले के बर्तन में चीनी पिघलाएं। इसमें शहद व क्रीम मिला कर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।
2-आंच से उतारें व अखरोट मिलाएं।अब स्वीट क्रस्ट आटे को 1/4 इंच मोटा रोल करें और पाई टिन में लगाकर गोदें।
3- अब पाई बेस पर मिश्रण उड़ेलें। अब पहले से गर्म ओवन में 180 पर 30 मिनट तक बेक करें।
ये डेजर्ट्स भी पढ़ें-
