मल्टी ग्रेन आटे से स्वादिष्ट भी व स्वास्थ्य वर्धक भी
 
 
सामग्री
  • मल्टीग्रेन आटा-1 कप
  • बेसन -1/2 कप
  • रिफाइन्ड 2 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • मसाले हल्दी
  • मिर्च पाउडर
  • सौंफ पाउडर एवं 1/2 चम्मच सांबर मसाला
  • आधा कटोरी बारीक करे मेथी व पालक
  • थोड़ा सा हरा धनिया व हरीमिर्च बारीक कटी हई 
 
विधि-
  1. आटा व बेसन मिलाकर घोल बनाएं उसमें मेथी पालक व मसालें मिलायें थोड़ी सी हींग भी मिलायें लगभग 15 मिनट रखा रहने दें।
  2. फिर एक नाॅनस्टिक पैन या तवे को गरम करके तेल से थोड़ा चिकना करें।
  3. व तवे पर घोल डालकर एक कटोरी से गोल कैला दें।
  4. जब किनारे छोड़ने लगे तो उसे पलट दें ।
  5. दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक कर चटनी या साॅस के साथ परोसें।