सामग्री

  • आम सख्त पका 1,
  • लाल सेब पका हुआ 1,
  • पनीर 150 ग्राम,
  • पाईनएप्पल के 4 रिंग्स,
  • टमाटर सख्त पका लाल 2,
  • खीरा 2,
  • नींबू का रस,
  • सेंधा नमक और काली मिर्च चूर्ण स्वादानुसार।

कैरेमल ड्रेसिंग के लिए

  • चीनी 2 बड़े चम्मच,
  • पानी 1 बड़ा चम्मच,
  • अदरक का जूस 1 छोटा चम्मच 
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच।

विधि

  • आम छीलकर व सेब छिलका सहित क्यूब में काटें।
  • पाईनएप्पल, पनीर, टमाटर बीजरहित व एक खीरे को क्यूब में काट लें।
  • कैरेमल ड्रेसिंग बनाने के लिए एक चम्मच पानी में चीनी को धीमी गैस पर भूरे रंग की हो जाने तक पकायें।
  • गैस से हटाकर अदरक व नींबू का रस डालकर ठंडा करें।
  • अब टूथपिक लें और उसमें क्रमवार पहले टमाटर, पनीर, पाईनएप्पल, सेब, खीरा व आम की एक-एक क्यूब लगायें।
  • चाहें तो सबसे उफपर एक चेरी लगा दें।
  • जब सभी स्टिक्स तैयार हो जायें तो कैरेमल ड्रेसिंग में डिप करके
  • एक साबुत खीरे में खोंस दें, फिर सर्व करें।

और रेसिपीज़ पढ़ें-

पिस्ता राइस पुडिंग

एगलेस ड्राई फ्रूट्स पुडिंग की टेस्टी ट्रीट

मिली जुली मिठाईयों के साथ बनाएं स्वीट्स पुडिंग

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।