Oil Free Dinner: जिस तरह आपके दिन की शुरुआत बहुत अहम् होती है, ठीक उसी तरह आपका डिनर भी बहुत महत्वपूर्ण है। जो लोग वेट लॉस डाइट पर होते हैं, अक्सर वे अपना डिनर स्किप कर देते हैं। हालांकि, यह तरीका सही नहीं है। इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर नेगेटिव असर पड़ता है। जरूरी है कि आप दिनभर में तीन मेन मील्स और दो छोटे मील्स अवश्य लें। हर तीन-चार घंटे में खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर तरीके से काम करता है।
हालांकि, जब आप डिनर कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह लाइट हो। अगर संभव हो तो आप ऑयल फ्री डिनर करें। इससे आपके लिए वेट लॉस करना अधिक आसान हो जाता है। अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऑयल फ्री डिनर करना बोरिंग होगा तो ऐसा नहीं है। आप टेस्टी तरीके से भी ऑयल फ्री डिनर बना सकते हैं और अपना वेट लॉस कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही ऑयल फ्री डिनर आइडियाज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल करके बेहतर तरीके से वेट लॉस कर सकते हैं-
Also read: सारी कोशिशों के बाद भी वेट नहीं हो रहा कम, तो खाने में शामिल करें ये 7 चीज़ें: Foods for Weight Loss
बनाएं चने का सलाद रैप (Chickpea Salad Wrap)

यह एक आसान लेकिन फिलिंग रेसिपी है। इस रैप को आप उबले हुए चने, सलाद व कुछ मसालों की मदद से बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- उबले हुए चने
- कटा हुआ खीरा
- कटा हुआ टमाटर
- कटा हुआ प्याज
- कटी हुई शिमला मिर्च
- हरा धनिया
- नींबू का रस
- नमक
- काली मिर्च
- होल ग्रेन टॉर्टिला या लेट्यूस
चने का सलाद रैप बनाने का तरीका-
- रैप बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में उबले चने को डालें।
- इसे कांटे की मदद से हल्का सा मैश कर लें।
- अब इसमें कटा हुआ खीरा, टमाटर, लाल प्याज, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें।
- अब इसमें नींबू का रस, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
- अब तैयार चने के सलाद को होल ग्रेन टॉर्टिला या लेट्यूस के पत्तों में लपेटकर सर्व करें।
बनाएं दाल का सूप (Lentil Soup)

अगर आप वेट लॉस डाइट में कुछ हल्का डिनर करना चाहते हैं तो ऐसे में दाल का सूप बनाया जा सकता है। दाल में प्रोटीन कंटेंट भी अच्छा होता है, जो आपको फुलर फील करवाता है।
आवश्यक सामग्री-
- दाल
- कटे टमाटर
- गाजर
- प्याज
- लहसुन
- वेजिटेबल स्टॉक
- तेज पत्ता
- थाइम
- हरा धनिया
सूप बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में प्याज, लहसुन, गाजर को वेजिटेबल स्टॉक के साथ नरम होने तक भूनें।
- अब इसमें उबली दाल, कटे हुए टमाटर, वेजिटेबल स्टॉक, तेज पत्ता और थाइम डालें। अब इसमें उबाल आने दें और फिर आंच को कम कर दें।
- इसे दाल के नरम होने तक लगभग 30-40 मिनट तक, पकाएं।
- परोसने से पहले नमक और काली मिर्च डालें और हरा धनिया मिलाएं।
बनाएं वेजिटेबल पुलाव (Vegetable Pulao)

आप डिनर के लिए आप वेजिटेबल पुलाव भी बना सकते हैं। यह बेहद ही कम समय में बन जाता है। आमतौर पर, पुलाव बनाते समय इसमें थोड़े से ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इससे तेल के बिना भी बना सकते हैं। इससे स्वाद में कोई अंतर नहीं पड़ने वाला।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप बासमती चावल
- 2 कप पानी
- 1 कप मिक्स सब्जियां (गाजर, मटर, बीन्स, फूलगोभी, आदि)
- 1 तेज पत्ता
- 2-3 लौंग
- 1 इंच दालचीनी स्टिक
- 2-3 इलायची
- 1 चम्मच जीरा
- नमक स्वाद अनुसार
- ताजा हरा धनिया, कटा हुआ
वेजिटेबल पुलाव बनाने का तरीका-
- पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगो दें, फिर छानकर पानी निथार लें।
- अब एक डीप पैन में जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची को खुशबू आने तक सूखा भून लें।
- अब इसमें मिक्स सब्जियां डालें और कुछ मिनट तक भूनें।
- भीगे हुए चावल डालें और एक मिनट तक भूनें।
- अब इसमें पानी और नमक डालकर उबाल लें।
- आंच धीमी करें, ढकें और तब तक पकाएं जब तक चावल पक न जाए और पानी सोख न ले।
- परोसने से पहले ताजे हरे धनिए से सजाएं।
पालक पनीर (Palak Paneer)

डिनर के लिए पालक पनीर बनाना भी अच्छा आइडिया है। आप इसे बिना तेल की मदद से बना सकते हैं। इसे चावल या रोटी के साथ खाया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 कप पालक के पत्ते, धोकर काट लें
- 200 ग्राम पनीर
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 टमाटर, कटे हुए
- 1 हरी मिर्च, कटी हुई
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- नमक स्वाद अनुसार
पालक पनीर बनाने का तरीका-
- सबसे पहले पालक के पत्तों को उबलते पानी में 2-3 मिनट तक उबालें, फिर इसे ब्लेंड करके प्यूरी बना लें।
- अब एक पैन में जीरा डालकर खुशबू आने तक सूखा भून लें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और पारदर्शी होने तक पकाएं।
- अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें।
- अगर पैन में यह चिपकने लगे तो आप बिल्कुल जरा सा पानी डाल सकते हैं।
- कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर और नमक डालें। टमाटर के नरम होने तक पकाएं।
- पालक की प्यूरी और गरम मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएं।
- पनीर के टुकड़े डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं।
- टेस्टी-टेस्टी पालक पनीर बनकर तैयार है।
