Leftover Salad: सलाद भोजन का एक अहम हिस्सा होता हैं। सलाद खाने से हमारी शरीर के पाचन ठीक रहता हैं। सलाद को रोज खाने के साथ या खाने के पहले खाने से पेट संबधी जैसे कब्ज, एसिडिटी जैसी कोई भी बीमारी नही होती हैं। कई बार मेहमान घर पर आते हैं तो काफी सलाद बाद में बचा रह जाता हैं। अब रखा हुआ सलाद तो और नही खा सकते हैं, तो ऐसे में इसका क्या करें। आप बचे हुए सलाद का सही या नये तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसी रेसिपी दी गई हैं जिसे आप बचे हुए सलाद से बना सकते हैं। खाने वालों को पता भी नहीं चलेगा कि वे बचे हुए सलाद की यमी डिश टेस्ट कर रहे हैं। इसमें सूप, सब्जी, सलाद, कटलेट से लेकर अप्पे तक हो सकते हैं। तो आइए आप भी ट्राय कीजिए ये 5 बचे हुए सलाद की रेसिपीज जो कि टेस्टी और यमी भी है। प्याज, ककड़ी, टमाटर, गाजर, पत्तागोभी, ब्रोकली जैसे वेज से बने सलाद का ऐसे इस्तेमाल करें।
सूप

सामग्री
1 कप बचा हुआ सलाद
½ टी स्पून जीरा
¼ टी स्पून काला नमक
1 टी स्पून तेल
¼ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
5-7 पत्ती पुदिना पत्ती
पानी आवश्यकतानुसार
विधि
एक पैन में तेल डालकर गैस को तेज आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर जीरा, बचा हुआ सलाद, काला नमक और एक कप पानी डालकर ढ़ककर पकाएं।
सलाद पक जाने पर ठंडा करे और मिक्सर के जार में पानी डालकर पीसें। एक छलनी में डालकर छानकर सूप तैयार करें।
अब ऊपर से काली मिर्च पाउडर और पुदीना पत्ती डालकर गरमा-गरम सर्व करें। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट के साथ-साथ पौष्टिक भी होता हैं।
कटलेट

सामग्री
1 कप बचा सलाद
½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
½ टी स्पून गरम-मसाला
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
¼ कप बारीक कटी पत्ता गोभी
4-5 उबले आलू
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर
½ कप मैदा
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
विधि
एक पैन में तेल डालकर गैस को धीमी आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर बचा सलाद डालकर 5-7 मिनट ढ़ककर पकाएं।
सब्जी पक पर मसाले डालें। लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, और गरम-मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
उबले आलू को हाथों से अच्छे से मैश करके तैयार सब्जियां मिलाएं। हाथों पर तेल लगाकर कटलेट बनाकर तैयार करें।
पेन में तेल डालें। दूसरे बोल में मैदे में पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। अब तैयार कटलेट मैदे के पेस्ट में कवर करके फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कवर करके तेल में डालें।
धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलटते हुए पकाएं। अब एक प्लेट में निकाले और सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
सब्जी

सामग्री
1½ कप बचा हुआ सलाद
½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
½ टी स्पून गरम-मसाला
½ टी स्पून राई
½ टी स्पून जीरा
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
¼ टी स्पून हल्दी पाउडर
1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
¼ टी स्पून अदरक का पेस्ट
¼ कप पीसा प्याज
¼ कप पीसा टमाटर
1 टेबल स्पून हरा धनिया बारीक कटा
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
विधि
एक पेन में तेल डालकर गैस को तेज आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने राई, जीरा, लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, प्याज, पीसा टमाटर डालकर 4-6 मिनट पकाएं।
पक जाने पर लाल मिर्च पाउडर, गरम-मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब बचा सलाद काटकर डालें और चम्मच से मिलाते हुए ढ़ककर 15-20 मिनट के लिए पकाकर मिक्स वेजिटेबल सब्जी तैयार करें।
ऊपर से कटा हरा धनिया डालकर पुड़ी या पराठे के साथ सर्व करें। यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट है और खाकर इसे पता भी नही चलेगा कि यह बचे हुए सलाद की बनी है, तो एक बार जरुर ट्राय करें।
परांठा

सामग्री
1 कप बचा हुआ सलाद
1½ कप गेहूं का आटा
2-3 हरी मिर्च बारीक कटी
1 टेबल स्पून हरा धनिया कटा
1 टी स्पून अमचूर पाउडर
1 टी स्पून सीका पीसा जीरा
½ टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
¼ टी स्पून काला नमक
¼ टी स्पून सादा नमक
घी आवश्यकतानुसार
विधि
एक बोल में गेहूं का आटा, घी, नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक डो बनाकर 15-20 मिनट के लिए रखें।
दूसरे बोल़ में बचा हुआ सलाद, हरी मिर्च, हरा धनिया, अमचूर पाउडर, सीका पीसा जीरा, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर चम्मच से अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि सलाद बारीक कटा हुआ रहना चाहिए, ताकि परांठे आसानी से बन सके।
अब आटे के डो से एक बड़ी लोई बनाकर बेलन से बेल कर बीच में तैयार मसाला डालकर चारों किनारों को अच्छे से बंद करें।
सूखा आटा लगाकर बेलन से हल्के हाथों से बेलकर परांठा तैयार करें। गैस पर तवा रखकर गैस को धीमी आंच पर चालू करें।
तवा गर्म हो जाने पर तैयार पराठा डालें। कुछ देर बाद पलटकर चम्मच से घी लगाकर दुसरी तरफ से भी घी लगाकर इसी तरह दबाते हुए धीमी आंच पर सेकें।
एक प्लेट में निकालकर दही के साथ सुबह के नाशते में भी सर्व करें।
अप्पे

सामग्री
1 कप बारीक सूजी
½ कप दही
½ कप बचा हुआ सलाद
½ टी स्पून राई
½ टी स्पून मीठा सोडा
8-10 कड़ी पत्ता
2-3 बारीक कटी हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
विधि
एक बोल में सूजी, दही और आधा कप पानी डालकर 30-35 मिनट के लिए रखें।
एक पेन में तेल डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर राई, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और बचा सलाद डालकर 1-2 मिनट के लिए सब्जीयां पकाएं और प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।
सब्जियां अच्छे से ठंडी हो जाने पर तैयार सूजी के बेटर को अच्छे से फेंट कर नमक और पका सलाद डालकर चम्मच से अच्छे से मिलाएं।
अब बैटर में मीठा सोड़ा डालकर मिला लें। गैस को धीमी आंच पर अप्पे का सांचा रखकर तेल डालकर एक छोटी चम्मच से बेटर डालकर ऊपर से ढ़ककर 2-3 मिनट पकाकर चम्मच से पलटते हुए दूसरी तरफ से भी 3-4 मिनट तेल लगाकर पकाएं। प्लेट में निकाल कर हरी चटनी के साथ नाशते में सर्व करें।
ये 5 मैक्सिकन डिज़र्ट अपने घर पर बनाकर देखिए
क्या है तड़का लगाने का सही तरीका, जानिए इन 6 रीज़नल तरीकों के बारे में
