फ्रोजन फ्रूट्स डिलाइट
सामग्री:
  • रेड एप्पल (छिलके सहित बारीक कटा हुआ) ½ कप
  • ग्रीन एप्पल (छिलके सहित बारीक कटा हुआ) ½ कप
  • आम (छिला और छोटे टुकड़ों में कटा हुआ) ½ कप
  • अंगूर (छोटे गोल टुकड़ों में कटा हुआ) ½ कप
  • वनीला आइसक्रीम 2 कप
  • स्ट्रॉबेरी सिरप (सजाने के लिए) इच्छानुसार
विधि:
  1. एक बड़े बाउल में आइसक्रीम लें।
  2. उसके थोड़ा पिघलने पर उसमें कटे हुए फलों को मिलाएं।
  3. किसी कटोरे या सिलिकॉन मोल्ड में आइसक्रीम और फलों के मिश्रण को भर दें।
  4. मिश्रण से भरे मोल्ड को फ्रीजर में रख दें।
  5. मिश्रण के अच्छे से जमने के बाद इसे फ्रीजर से निकाल लें।
  6. इसे जमने में लगभग 5-6 घंटे लग सकते हैं।
  7. फ्रोजन फ्रूट्स डिलाइट तैयार है।
  8. किसी सर्विंग डिश में इसे निकाल लें, ऊपर से स्ट्रॉबेरी सिरप डालें और ठंडा-ठंडा परोसें।
चोको कप स्कूप

 

सामग्री:
  • डार्क चॉकलेट 1 कप
  • वनिला आइसक्रीम 8 स्कूप
  • चॉकलेट वर्मिसेली स्प्रिंकल रेनबो जरूरत के अनुसार (सजाने के लिए लिए)
विधि:
  1. चोको कप बनाने के लिए डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर पर पिघला लें।
  2. उसके बाद चॉकलेट के थोड़ा ठंडा होने पर इसे कप केक वाले सिलिकॉन मोल्ड में डाल दें और कप को इस तरह घुमाएं कि चॉकलेट मोल्ड के अंदर सब तरफ लग जाए,
  3. चाहें तो चम्मच की मदद से भी इसे मोल्ड में अच्छे से लगा सकते हैं।
  4. इसे फ्रीजर में लगभग 20-25 मिनट के लिए रख दें।
  5. इसके बाद धीरे-धीरे चोको कप को मोल्ड से अलग कर लें।
  6. चोको कप तैयार हैं, एक कप में वनीला आइसक्रीम के 2 स्कूप डाल दें।
  7. ऊपर से रंग-बिरंगी चॉकलेट वर्मिसेली स्प्रिंकल से सजाएं और 5 मिनट फ्रीजर में रखकर इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

ये भी पढ़ें-

 चिलचिलाती गर्मी में ट्राई करें ये फ्रूटी चुस्की

अब चाय से भी बना सकती हैं ये डिफरेंट रेसिपीज़

इन रेसिपीज़ से चिल हो जाएं।

एप्पल से बना सकती हैं ये रोज़ बॉल्स, पढ़ें रेसिपी