सर्विंग- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट
बनने में समय 20 मिनट
सामग्रीः
- पनीर 250 ग्राम,
- पके सख्त आम 2,
- इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच,
- चीनी पाउडर स्वादानुसार और
- सजावट के लिए थोड़ी-सी चेरीज।
विधिः
- पनीर को एक प्लेट में रखकर हथेली से मैश करें।
- उसमें चीनी व इलायची पाउडर मिलायें।
- आम छीलकर एक छोटे स्कूप से छोटे-छोटे गोले बनाएं।
- पनीर वाले मिश्रण को बारह भागों में
- बाटें। प्रत्येक में एक आम की गोली
- रखकर लड्डू बनायें। उपर चेरी लगायें।
- फ्रिज में ठंडा करके खायें।
