Strawberry Ice Cream: गर्मियां आते ही बाजार में तरह-तरह की आइसक्रीम, शरबत और ठंडाई की खरीददारी बढ़ने लगती है। चिलचिलाती गर्मी में आइसक्रीम खाकर मन को सुकून मिल जाता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज जिन्हें मीठा खाना या पीना सख्त मन होता है, वो ऐसी गर्मी में भी इस सुकून को महसूस नहीं कर पाते हैं। बाजार में मिलने वाली शुगर फ्री आइसक्रीम पर पूरी तरह भरोसा करना बेकार है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज़ घर पर बनी शुगर-फ्री आइस क्रीम खा कर गर्मियों का आनंद उठा सकते हैं। ये ना केवल स्वादिष्ट होगी बल्कि सेहत के लिए भी अच्छी रहेगी। घर पर बनी शुगर फ्री आइसक्रीम में काफी कम कैलोरी पायी जाती है। आज हम आपके लिए गिल्ट फ्री स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम की रेसिपी ले कर आएं हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक अच्छा और स्वस्थ विकल्प है। घर पर शुगर-फ्री आइस क्रीम बनाते समय आप अपनी पसंद के अनुसार फ्लेवर और सामग्री भी चुन सकते हैं।
आप चाहे तो स्ट्रॉबेरी की जगह चॉकलेट, बेरी, या मिंट, ट्राय कर सकते हैं।
सामग्री

हंग कर्ड ( गाढ़ा दही ) – 1 कटोरी
शहद – 1 बड़ा चम्मच
बादाम – 12 – 14
स्ट्रॉबेरी – 10 – 12
स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम की विधि
सबसे पहले एक गहरे बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें बेकिंग सोडा और विनेगर का मिलाएं इसके बाद स्ट्रॉबेरी को ठंडे पानी से धोकर इस पानी में डाल दें। स्ट्रॉबेरी को 15-20 मिनट तक इस पानी में भिगो कर रखें।
इसके बाद स्ट्रॉबेरी को फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रख दें।

बादाम धो कर, पानी में 1 घंटा भिगो कर रख दें और आइसक्रीम बनाने से पहले इसके छिलके निकाल लें।
समय पूरा होने के बाद एक मिक्सर जार में हंग कर्ड, फ्रीज़ की हुई स्ट्रॉबेरी, छिलके निकाले हुए बादाम और शहद डाल कर इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
तैयार मिश्रण को आइसक्रीम के सांचे में या आइस ट्रे में डाल कर 6-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
लीजिये तैयार हैं आपकी शुगर फ्री आइसक्रीम।
डालें ट्विस्ट

इस शुगर फ्री आइस क्रीम में आप अपनी पसंद के अनुसार कुछ फल छोटे टुकड़ों में काट कर डाल सकते हैं, इससे ये देखने में भी सुन्दर लगेगी और एक ही आइसक्रीम में आपको कई फ्लेवर का स्वाद भी चखने को मिल जाएगा। स्ट्रॉबेरी की जगह आप मिक्स बेरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं लें ये आइस क्रीम शुगर के पेशेंट के लिए ठीक नहीं होगी क्यूंकि मिक्स बेरीज में काफी मीठ स्वाद आएगा।
हंग कर्ड का उपयोग

हंग कर्ड में कुछ ख़ास नहीं हैं, ये बस गाढ़ा दही होता हैं जिसमें से सारा पानी निकाल दिया जाता हैं। हंग कर्ड कई जगह चक्का दही के नाम से मशहूर हैं। इस मलाईदार दही का इस्तेमाल डेज़र्ट, तंदूरी व्यंजन और कई तरह के स्टार्टर्स बनाने के लिए किया जाता हैं।
घर पर हंग कर्ड बनाने की विधि
एक गहरे बर्तन के ऊपर छलनी रखें और उसमें मलमल का कपडा रख कर दही डालें और कपडे को अच्छी तरह बांधकर किसी ठंडी जगह पर लटका दें या किसी भारी बर्तन से ढक कर 4 घंटे के लिए रख दें।
