Pani Puri Recipe
Pani Puri Recipe

पानी पूरी की रेसिपी में ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का लगाएगा ये एक फ़ूड आइटम

ये एक ऐसा फ़ूड आइटम है जो आपको हर घर में ज्यादातर मिल ही जाएगा, और इस ट्विस्ट वाले फ़ूड आइटम का नाम है दही।

Pani Puri Recipe: भारतीय स्ट्रीट फ़ूड जितनी वैरायटी शायद ही आपको किसी दुसरे देश के स्ट्रीट फ़ूड में मिले, पानी पूरी एक ऐसा चटपटा और मसालेदार भारतीय स्ट्रीट फ़ूड है जिसे कोई भी खाने से मन नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश में यह खास तौर पर बहुत प्रसिद्ध है और यहाँ के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश स्टाइल वाली पानी पूरी की एक विधि बताएंगे और वो भी एक मज़ेदार ट्विस्ट के साथ। ये अनोखा ट्विस्ट पानी पूरी को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना देगा। एक और मज़ेदार बात ये है की इस ट्विस्ट के लिए आपको ना तो कोई बहुत ज्यादा मेहनत करनी है और न ही ये कोई ऐसा फ़ूड आइटम है जिसके लिए आपको किसी महंगी सी फैंसी दूकान में जा कर इसको खरीदना होगा।

ये एक ऐसा फ़ूड आइटम है जो आपको हर घर में ज्यादातर मिल ही जाएगा, और इस ट्विस्ट वाले फ़ूड आइटम का नाम है दही।

2 कप सूजी

आधा कप आटा

नमक (स्वाद अनुसार)

तेल ( तलने के हिसाब से लें )

1/4 चम्मच बेकिंग सोडा

2 चम्मच अमचूर पाउडर

आधा चम्मच टमाटर प्यूरी

2 चुटकी हींग

1/2 चम्मच नमक

1/2 चम्मच काला नमक

आधा चम्मच चाट मसाला

2  कप हरा धनिया

2 हरी मिर्च

2 इंच अदरक

आधा चम्मच जीरा

1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

2 कप पानी

दो चम्मच पुदीना पत्तियाँ

4 उबले आलू

आधा चम्मच जीरा

आधा चम्मच हल्दी

आधा  चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच धनिया पाउडर

आधा चम्मच गरम मसाला

नमक (स्वाद अनुसार)

1 कप दही (पानी में मिलाने के लिए)

सूजी और आटे को अच्छे से मिला लें। इसमें बेकिंग सोडा और नमक डालें। अब हल्के गुनगुने पानी से इसे गूथ लें ताकि आटा नरम हो जाए।

आटे को ढककर करीब 30 -35 मिनट के लिए रख दें।

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेलें ।

बेलने के बाद, इन्हें रखें नहीं सीधे गर्म तेल में तल लें।

तलते वक्त गैस की फ्लेम मध्यम कर दें ताकि पुरी जले नहीं। अब इसे दोनों तरफ से कुरकुरी होने तक तलें।

अगर आपको लग रहा है पूरी में तेल ज्यादा हो गया है तो इन्हें टिश्यू पेपर के ऊपर रख दें इस तरह ये एक्स्ट्रा तेल सोख लेगा।

हरा धनिया , हरी मिर्च, अदरक, और पुदीने की पत्तियों को मिक्सी में डालकर पीस लें।

एक गहरे तले वाली कढ़ाई या पतीले में आवश्यकतानुसार पानी गरम करें और उसमें हींग, जीराऔर काला नमक डालें। अब इसमें चाट मसाला,पिसा हुआ मसाला, जीरा पाउडर, टमाटर प्यूरी, काली मिर्च,और अमचूर पाउडर डालें।

इसे उबालें और स्वाद अनुसार नमक डाल दें। पानी को दस मिनट तक उबालने के किसी जाली से ढककर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

जब ये पानी ठंडा हो जाए, तब उसमें ताजा और ठीक तरह से माथा हुआ या फेंटा हुआ दही  डालकर पानी पूरी को ट्विस्ट दें।

उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें।

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें  हल्दी, गरम मसाला ,लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, और जीरा,डालकर अच्छी तरह से भून लें।

फिर उसमें मैश किए हुए आलू डालें और अच्छी तरह से मिला लें। इस मसाले में बारीक कटा हरा धनिया डालकर  आलू मसाला तैयार कर लें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...