सर्विंग- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय 20 मिनट
सामग्रीः
- नारियल का बुरादा 200 ग्राम,
- चीनी 100 ग्राम,
- खोया हल्का भुना हुआ 50 ग्राम
- सजावट के लिए थोड़ा-सा बारीक कतरा पिस्ता।
विधिः
- चीनी में थोड़ा पानी डालकर दो तार की चाशनी बनायें।
- उसमें नारियल बुरादा और खोया मिलाकर डालें व थोड़ी देर तक कलछी से चलाते रहें।
- मिश्रण गोला सा बनने लगे तो चिकनाई लगी थाली में जमा दें।
- उपर से बारीक कतरा पिस्ता बुरकें। ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काटें।
